Tabu Instagram Account Hack : तब्बू और सुष्मिता सेन की बेटी समेत दो महीने में हैंकिंग शिकार हुए ये स्टार्स
इन दिनों बॉलीवुड के कई सितारे हैकिंग का सामना कर रहे हैं। बीते कुछ समय से बहुत से सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो चुके हैं। अब इस कड़ी में अभिनेत्री तब्बू का भी नाम शामिल हो गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों बॉलीवुड के कई सितारे हैकिंग का सामना कर रहे हैं। बीते कुछ समय से बहुत से सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो चुके हैं। अब इस कड़ी में अभिनेत्री तब्बू का भी नाम शामिल हो गया है। जी हां, तब्बू का भी सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो चुका है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।
तब्बू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपने फैंस को सचेत किया है कि उनकी ओर से किसी भी तरह को कई लिंक आए तो उसको क्लिक ना करें। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा पोस्ट पर लिखा, 'हैक अलर्ट, मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया है। कृपया मेरे अकाउंट से मिले किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।'
गौरतलब है कि तब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हुआ है। वहीं उनसे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी थी। ईशा ने अपने फैंस से निवेदन किया था कि उनके अकाउंट से मिल रहे किसी भी मैसेज का जवाब ना दें। इसके अलावा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की आईडी भी पोस्ट के साथ शेयर की थी। ईशा देओल ने अपने फॉलोअर्स से असुविधा के लिए क्षमा भी मांगी थी। ईशा देओल ने लिखा था, 'आज सुबह मेरा ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है तो कृपया कर अगर आपको कोई मैसेज आता है तो उसपर प्रतिक्रिया ना दें। आपको जो असुविधा हुई है, उसके लिए खेद है। मेरा इंस्टाग्राम आईडी imeshadeol है।'
इतना ही नहीं अभिनेत्री सुष्मिता सेन की बेटे रेने सायबर का भी सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ था। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद दी थी। सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा,'कृप्या ध्यान दें। किसी बेवकूफ ने मेरी बेटी रेने का इस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया है जिसे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि रेने अपने नए सिरे से शुरुआत करके बहुत खुश हैं। मुझे उस शख्स के लिए बहुत बुरा लग रहा है। आपको अपडेट देती रहूंगी। आप लोगों के लिए बहुत सारा प्यार।'
कुछ दिनों पहले रितेश देशमुख ने भी एक वीडियो जारी कर यही मैसेज आने की बात कही थी। उन्होंने लिखा था, 'सभी इंस्टाग्राम यूजरसाइबर फ्रॉड से सतर्क रहें। डायरेक्ट मैसेज में ऐसा आया है। मैंने इसे ओपन नहीं किया है। बॉलीवुड के कई कलाकार फ्रॉड के शिकार हो चुके हैं। इसमें आनंद एल. राय, उर्मिला मातोंडकर, आशा भोंसले, अंकित तिवारी, फराह खान जैसे कई अन्य शामिल है।