विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मलयालम फिल्मों के स्टार अजित कुमार का निधन, तब्बू के साथ की थी विरासत

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 05 Apr 2018 02:11 PM (IST)

कोल्लम अजित ने सिर्फ मलयालम ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु और हिंदी में भी काम किया।

मलयालम फिल्मों के स्टार अजित कुमार का निधन, तब्बू के साथ की थी विरासत
मलयालम फिल्मों के स्टार अजित कुमार का निधन, तब्बू के साथ की थी विरासत

मुंबई। अनिल कपूर और तब्बू स्टारर फिल्म विरासत सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम करने वाले मलयालम स्टार कोल्लम अजित कुमार का कोच्चि के एक निजी अस्पताल में गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वे 56 साल के थेl 

करीबी सूत्रों के मुताबिक वो लंबे समय से पेट से सम्बंधित बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। गुरूवार को तड़के उनका निधन हो गया। उनके परिवार के पत्नी, बेटी और बेटा है। अजित के निधन की ख़बर से साऊथ फिल्म इंडस्ट्री शोकाकुल हो गई। साल 1983 में 'परन्नू परन्नू परन्नू' से डेब्यू करने वाले अजित को फिल्म 'अग्निपरिवेश्म' में लीड रोल मिला था। इसके बाद उन्होंने नाडोडिकट्टू, नंबर 20 मद्रास मेल, निर्णयम, आराम थामपुरन सहित कई हिट फिल्मों में काम किया।'वेंदुम' और 'मिशन 90 डेज' में वो विलेन बने थे। कोल्लम अजित ने सिर्फ मलयालम ही नहीं बल्कि तमिल, तेलुगु और हिंदी में भी काम किया। अजित ने करीब 500 फिल्मों में काम किया है।