विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Taarak Mehta एक्टर संग Vicky Kaushal ने बारातियों का किया स्वागत, Shailesh Lodha के भावुक पल हुए कैमरे में कैद

Published: Tue, 07 Jul 2026 09:34 PM (IST)

विक्की कौशल का तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक्टर शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी से एक वीडियो जमकर वायरल ...और पढ़ें

शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में शामिल हुए विक्की कौशल/ फोटो- Instagram

शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में शामिल हुए विक्की कौशल/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. विक्की कौशल ने शैलेश लोढ़ा संग किया बारातियों का स्वागत

  2. अभिनेता ने स्वीट जेस्चर ने जीत लिया यूजर्स का दिल

  3. तारक मेहता के फैंस ने शैलेश लोढ़ा के दोस्त को किया मिस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक्टर शैलेश लोढ़ा इस वक्त खुशी के मारे झूम रहे हैं। उनकी बेटी स्वरा लोढ़ा हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। अभिनेता की बेटी की शादी जोधपुर के आइकॉनिक उम्मेद भवन पैलेस में धूमधाम से हुई। शैलेश लोढ़ा ने भले ही मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहने के लिए बेटी की शादी मुंबई में न की हो, लेकिन इस मौके की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इन सभी फोटोज और वीडियो के बीच विक्की कौशल की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जो सभी का ध्यान खींच रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

शेरवानी-जैकेट पहनकर किया बारातियों का स्वागत

शैलेश लोढ़ा की बेटी के वेडिंग फंक्शन से एक वीडियो जमकर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता विक्की कौशल वेन्यू पर शेरवानी जैकेट के साथ ब्लैक ट्राउजर में पहुंचे। तारक मेहता एक्टर ने विक्की कौशल का स्वागत पूरे उत्साह के साथ किया और उन्हें गेस्ट और फैमिली मेंबर्स से इंट्रोड्यूज करवाया।

इस वीडियो में कई दिल जीतने वाले मोमेंट हैं। एक वीडियो में विक्की कौशल शैलेश लोढ़ा की पगड़ी को सही करते नजर आ रहे हैं,तो वहीं दूसरे वीडियो में एक्टर बारात का स्वागत कर रहे हैं। एक अन्य वीडियो में वह दुल्हन बनी स्वरा लोढ़ा को प्यार से गले लगा रहे हैं। वीडियो में स्वरा अपने दूल्हे के साथ वरमाला के समय को सेलिब्रट करती दिखाई दे रही हैं।

 

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta शो के 'बाघा' के पिता का निधन, आठ महीने के अंदर दो मौतों से घर पर पसरा सन्नाटा

तारक मेहता एक्टर की भर आईं आंखें

बेटी को दुल्हन बना देखकर शैलेश लोढ़ा भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। इस खास मौके पर दूल्हा दुल्हन अपनी दादी से लेकर माता-पिता सभी के साथ पोज करते हुए दिखाई दिए। शैलेश लोढ़ा की बेटी की वेडिंग बॉलीवुड की किसी बड़ी ड्रीम वेडिंग से कम नहीं थी। वायरल वीडियो को देखने के बाद विक्की कौशल के स्वभाव की जमकर तारीफ हो रही है।

हालांकि, इस खूबसूरत वेडिंग में फैंस 'तारक मेहता' के परम मित्र 'जेठालाल' को याद करते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा, "आपके परम मित्र मिसिंग हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "जेठालाल कहां हैं...हम सभी को आपके रीयूनियन का इंतजार था।

यह भी पढ़ें- तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा की एक्‍ट्रेस को भेजे गंदे मैसेज, राजस्‍थान रॉयल्‍स के तलाकशुदा क्रिकेटर का कड़वा सच आया सामने- Video