विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exclusive: 'सैलरी मांगना हक है', 8 घंटे के शिफ्ट पर बोलीं Taapsee Pannu, दीपिका के विवाद के बाद दिया बेबाक बयान

Published: Wed, 26 Aug 2026 06:00 PM (IST)

दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड और एक्ट्रेस की सैलरी को लेकर 'गांधारी' एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने खुलकर बात करते हुए बेबाक बयान दिया।  

8 घंटे की शिफ्ट पर तापसी पन्नू का रिएक्शन/ फोटो- इंस्टाग्राम

8 घंटे की शिफ्ट पर तापसी पन्नू का रिएक्शन/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. तापसी पन्नू ने दीपिका के 8 घंटे शिफ्ट विवाद पर अपनी राय दी

  2. सैलरी और काम के घंटे तय करना व्यक्तिगत अधिकार है

  3. संदीप रेड्डी वांगा के भाई के बयान से विवाद फिर बढ़ा

अंकित सिंह तोमर, नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा के बीच 2025 में आठ घंटे की शिफ्ट को लेकर एक बड़ा विवाद छिड़ा था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने पैन इंडिया रिलीज दो बड़ी फिल्मों 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898' एडी से किनारा कर लिया था। 8 घंटे की शिफ्ट को लेकर यह विवाद बॉलीवुड में एक लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा।

दीपिका पादुकोण की शिफ्ट टाइमिंग डिमांड को लेकर अनुभव सिन्हा, अमृता पुरी, पंकज त्रिपाठी, सौरभ शुक्ला, मणि रत्नम, कंगना रनौत जैसे कलाकारों ने रिएक्ट किया। अब आठ घंटे की शिफ्ट डिमांड और एक्ट्रेस को मिलने वाली सैलरी पर 'पिंक' और 'थप्पड़' जैसी कई सफल फिल्में देने वालीं तापसी पन्नू ने भी अपनी बेबाक राय सामने रखी है।

8 घंटे की शिफ्ट को लेकर बोलीं तापसी पन्नू

तापसी पन्नू बीते दिनों दिल्ली में 'जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026' को अटेंड करने पहुंची थीं। इस दौरान उनसे एक्सक्लूसिव बातचीत में हमारे संवाददाता अंकित सिंह तोमर ने इंडियन सिनेमा में इस वक्त चल रहे सबसे बड़े विवाद के बारे में पूछा। जब तापसी से पूछा गया कि, इंडस्ट्री में शिफ्ट को लेकर विवाद छिड़ा एक्ट्रेस पैसे ज्यादा मांगे तो लोगों को वो खटक रहा है, ये जो छोटे-छोटे नॉर्म्स बने हुए हैं। क्या एक्ट्रेस को लेकर ये नॉर्म्स खत्म होने चाहिए? 

जिसका जवाब देते हुए तापसी पन्नू ने कहा, "ये नॉर्म्स सिर्फ एक्ट्रेसेस के लिए नहीं, बल्कि किसी के लिए भी नहीं होने चाहिए। आप अपने लिए ये डिसाइड करें कि आपको कितनी सैलरी चाहिए, वो आपका हक है। हालांकि, दूसरे का मानना या मना कर देना उसका हक है। आपका डिसाइड करना कि मैं इतने घंटे काम करूंगी या नहीं करूंगी आपका अधिकार है। दूसरे का डिसाइड करना कि उसको आपके शिफ्ट आवर्स जम रहे हैं या नहीं, ये उसका अधिकार है।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dainik Jagran (@dainikjagrannews)

संदीप रेड्डी के भाई की वजह से फिर बढ़ा विवाद

2025 में शिफ्ट टाइमिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी कुछ महीने पहले ठंडा ही पड़ा था कि संदीप रेड्डी वांगा के भाई के एक बयान में आग में घी का काम किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि दीपिका 'स्पिरिट' से 10 परसेंट की हिस्सेदारी चाहती थी, जोकि 'वांगा' को मंजूर नहीं थी। उनका ये भी दावा था कि जब दीपिका की मांग पूरी न हुई तो उन्होंने स्टोरी का प्लॉट लीक कर दिया।

Untitled design (16)

जिसके बाद दीपिका पादुकोण से जुड़े सोर्स ने भी संदीप रेड्डी वांगा से एक्ट्रेस की मुलाकात पर बताया कि वह निर्देशक से एक ही बार मिली हैं और उनका नजरिया महिलाओं के प्रति बहुत ही पुरुषवादी है। जिसकी वजह से एक्ट्रेस अब कभी संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम नहीं करेंगी।

यह भी पढ़ें- मम्मी-पापा के साथ नहीं देख पाएंगे Spirit, प्रभास की फिल्म को मिलेगा A सर्टिफिकेट; निर्देशक ने शेयर की अपडेट

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की Brahmastra 2 का हिस्सा नहीं होंगी दीपिका पादुकोण, कौन निभाएगा अमृता का किरदार?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।