व्हाट्सएप पर स्वरा भास्कर के नाम से वायरल हो रहे फर्जी संदेश, एक्ट्रेस ने दी चेतावनी
स्वरा भास्कर ने एक के बाद एक ट्वीट कर अपने फैंस से कहा है कि उनके नाम पर वायरल हो रहे संदेश फर्जी हैं। स्वरा ने इस फर्जी संदेशों को फोटो शॉप से बनाया मैसेज बता रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेत्री स्वरा भास्कर खुलकर मुद्दों पर अपनी राय रखने और भावनाएं व्यक्त करने के लिए जानी जाती हैं। कुछ लोगों को उनकी राय पसंद आती है तो कई लोग उनसे खफा हो जाते हैं। इसके चलते स्वरा कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो चुकी हैं। स्वरा ट्रोल करने वालों से भी सोशल मीडिया पर भिड़ जाता है। स्वरा ने फिर कुछ ऐसा ही किया। दरअसल स्वरा भास्कर के नाम से व्हाट्सएप पर कुछ फर्जी संदेश वायरल हो रहे हैं। स्वरा ने एक के बाद एक ट्वीट कर अपने फैंस से कहा है कि उनके नाम पर वायरल हो रहे संदेश फर्जी हैं। स्वरा ने इस फर्जी संदेशों को फोटो शॉप से बनाया मैसेज बता रही हैं।
क्या है इस संदेश में
फर्जी संदेश पढ़ने पर लगता है कि स्वरा भास्कर पैसे लेकर किसी मुद्दे पर सोशल मीडिया पर विरोध प्रकट करती हैं। इस संदेश में गुजरात में किसी दलित व्यक्ति की हत्या की खबर है। यह खबर दो साल पुरानी है। वहीं न्यूज आर्टिकल 2 अक्तूबर 2017 का है। पर स्वरा ने इसकी तारीख नहीं देखी और उसे ट्वीट कर दिया। अगले ही ट्वीट में स्वरा ने इसका जिक्र भी किया है। अब उनके नाम से ये फर्जी संदेस वायरल होने लगे हैं।
स्वरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ट्विटर पर उनके चार लाख से ज्यादा फालोअर्स हैं। वर्क फ्रंट पर बात करें तो स्वरा फराज आरिफ की फिल्म शीर कोरमा में नजर आएंगी फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी और दिव्या दत्ता भी होंगी। वहीं वह उनकी पिछली फिल्म वीरे दी वेडिंग थी।
Tacky film ka tacky script and ghatiya photoshop 🙄 #Fake https://t.co/bjjsD6Ufrc" rel="nofollow — Swara Bhasker (@ReallySwara) October 4, 2019
Pls note : this is a news article (ironically) from 2nd October 2017.. I hadn’t seen the date when I read the article. My bad! Still pretty shitty though ! Are the perpetrators behind bars??? https://t.co/etjyrBuj7o" rel="nofollow — Swara Bhasker (@ReallySwara) October 4, 2019