विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाते-जाते बिग बॉस को धमकी दे गए स्वामी ओम, कहा- अन्याय हुआ है!

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sat, 07 Jan 2017 12:32 PM (IST)Updated: Sat, 07 Jan 2017 12:46 PM (IST)

बिग बॉस 10 का सफ़र मंज़िल तक पहुंचने में तीन हफ़्तों का वक़्त ही बाक़ी है और अब घर में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बिग बॉस का सीज़न 10 ऐतिहासिक कहा जाएगा, लेकिन किसी पॉजिटिव काम के लिए नहीं, बल्कि गिरते हुए स्तर के लिए। इसमें सबसे बड़ा योगदान स्वामी ओम का रहा। भगवा कपड़े, गले में रूद्राक्ष की मालाएं और माथे पर त्रिशूल का तिलक... स्वामी की गिरी हुई मानसिकता को ढक नहीं सके। बिग बॉस के घर से जाते-जाते भी स्वामी को अपनी भूल का अहसास नहीं था। वो तो कह रहे थे कि उनके साथ अन्याय हुआ है।

शुक्रवार के एपिसोड में सलमान की क्लास लेने से पहले ही बिग बॉस स्वामी को बाहर कर चुके थे। इस काम के लिए पहली बार घर के अंदर बाउंसर्स बुलाए गए, क्योंकि स्वामी ओम जिस तरह का व्यवहार कर रहे थे, उससे किसी भी हादसे की आशंका बढ़ गई थी। बाउंसर्स स्वामी ओम का घर से बाहर ले गए और बाहर निकलकर स्वामी ने कैमरे पर कहा कि बिग बॉस ने ठीक नहीं किया है। उनके साथ अन्याय हुआ है। दिलचस्प बात ये है कि पेशाब फेंकने की घटना के बाद जब मामले ने तूल पकड़ा तो स्वामी ओम ने उसे सामान्य पानी बताया। पत्रकार दिबांग के साथ हुए इंटरव्यू में भी स्वामी यही कह रहे थे कि वो तो पानी था।

इसे भी पढ़ें- सलमान ने बानी को कहा स्वीटहार्ट, घर वालों को लगी मिर्ची

दिबांग से बात करते हुए स्वामी ने बिग बॉस को धमकी भी दी है कि अगर अगले दो हफ़्तों में बिग बॉस ने उन्हें घर के अंदर नहीं बुलाया तो वो फ़िनाले नहीं होने देंगे। बता दें कि बिग बॉस 10 का सफ़र मंज़िल तक पहुंचने में तीन हफ़्तों का वक़्त ही बाक़ी है और अब घर में सिर्फ़ 6 लोग बानी, मनु, मनवीर, नितिभा, मोना और रोहन ही बचे हैं। अब देखना ये है कि स्वामी ओम किस तरह से फ़िनाले में बाधा पहुंचाते हैं या ये भी पानी पर चलने का दावा करने जैसा बड़बोलापन है।