Move to Jagran APP

Swami Agnivesh Passes Away: स्वामी अग्निवेश के निधन पर स्वरा भास्कर, दिव्या दत्ता, जावेद अख्तर ने जताया दुख

Swami Agnivesh Passes Away At 80 स्वामी अग्निवेश अपने बयानों को लेकर विवादों में भी रहे हैं और कई बार उन्होंने लोगों के विरोध का भी सामना किया हैl

By Rupesh KumarEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 08:45 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 08:45 PM (IST)
Swami Agnivesh Passes Away: स्वामी अग्निवेश के निधन पर स्वरा भास्कर, दिव्या दत्ता, जावेद अख्तर ने जताया दुख
Swami Agnivesh Passes Away: स्वामी अग्निवेश के निधन पर स्वरा भास्कर, दिव्या दत्ता, जावेद अख्तर ने जताया दुख

नई दिल्ली, जेएनएनl सामाजिक कार्यकर्ता और विधान सभा के सदस्य स्वामी अग्निवेश का शुक्रवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। स्वरा भास्कर, दिव्या दत्ता और गीतकार जावेद अख्तर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दुख जताया हैl स्वामी अग्निवेश का शुक्रवार को दिल्ली में इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बायिलरी साइंसेज में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया। उन्हें मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया थाl जहां उनका इलाज लीवर सिरोसिस के लिए किया जा रहा थाl मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के चलते वह वेंटिलेटर पर थे।

loksabha election banner

अस्पताल के बयान के अनुसार उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें शाम 6 बजे दिल का दौरा पड़ा और शाम 6.30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

स्वामी अग्निवेश के निधन के बाद स्वरा भास्कर, दिव्या दत्ता और गीतकार जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया हैंडल पर जाकर अपनी संवेदना व्यक्त की है। फरहान अख्तर के पिता ने ट्वीट किया, 'इस दुनिया ने स्वामी अग्निवेश के साथ एक और महान इंसान को खो दिया है। बंधुआ मजदूरी के खिलाफ उनके अभियान ने लाखों पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को एक नया जीवन दिया है। अलविदा स्वामी जी।'

शशि थरूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मैं उनके निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। जोश और दृढ़ विश्वास के व्यक्ति थे, उन्होंने कभी अपनी उम्र को नहीं देखा और न ही वैसा व्यवहार किया! उनके निधन से देश कम हुआ है और मैं उन लाखों लोगों के साथ शोक व्यक्त करता हूं जिनके अधिकारों के लिए उन्होंने संघर्ष किया। ओम शांति।' स्वरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'एक ऐसा व्यक्ति जिसने रंग केसरिया के सही अर्थ का प्रतिनिधित्व किया है। #SwamiAgnivesh जी रूप में भारत ने एक खास बेटे को खो दिया है। #OmShanti #RIP' 

स्वामी अग्निवेश अपने बयानों को लेकर विवादों में भी रहे हैं और कई बार उन्होंने लोगों के विरोध का भी सामना किया हैl


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.