विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Diwali 2023: शिल्पा की पार्टी में सुष्मिता सेन ने दिखाया स्वैग, एक्स ब्वॉयफ्रेंड और बेटी के साथ दिए किलर पोज

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sun, 12 Nov 2023 06:52 PM (IST)

बॉलीवुड में इन दिनों दिवाली का जश्न मनाया जा रहा है। बी टाउन सेलेब्स हर बार इस त्योहार पर ग्रैंड ...और पढ़ें

Sushmita Sen with Daughter Renee and Ex Boyfriend Rohman Shawl at Shilpa Shetty Diwali Party
Sushmita Sen with Daughter Renee and Ex Boyfriend Rohman Shawl at Shilpa Shetty Diwali Party

HighLights

  1. बी टाउन में दिवाली पार्टी का जश्न
  2. शिल्पा शेट्टी ने थ्रो की दिवाली पार्टी
  3. एक्स ब्वॉयफ्रेंड और बेटी के साथ सुष्मिता सेन ने की शिरकत

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shilpa Shetty Diwali Party 2023: बी टाउन में इन दोनों दिवाली पार्टी की धूम मची है। पिछले दिनों एकता कपूर ने स्टार स्टडेड पार्टी का आयोजन किया। अब शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने सितारों से सजी पार्टी के आयोजन की जिम्मेदारी ली। उनकी ग्रैंड पार्टी में इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। ब्यूटी क्वीन सुष्मिता सेन ने‌ भी कुंद्रा फैमिली की पार्टी में शिरकत की। वह यहां अपनी बेटी रेनी और एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ पहुंचीं।

शिल्पा शेट्टी ने रखी दिवाली पार्टी

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने 11 नवंबर को अपने मुंबई वाले बंगले पर ग्रैंड दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। यह पार्टी बी टाउन की हस्तियों से भरी रही। सुष्मिता सेन भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा रहीं। उन्होंने पार्टी से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस को काफी पसंद आई हैं।

सुष्मिता ने शेयर की दिवाली की फोटोज

'ताली' एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने रेनी के साथ शिल्पा शेट्टी की पार्टी अटेंड की थी। उनकी दूसरी बेटी अलीशा इस पार्टी में शामिल नहीं हुई थी और एक्ट्रेस ने उन्हें बहुत मिस किया। उन्होंने रेनी और रोहमन के साथ फोटो शेयर करते हुए सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। सुष्मिता ने कहा कि दौरान उन्होंने अलीशा को बहुत मिस किया।

View this post on Instagram

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

शिल्पा की पार्टी में मां-बेटी ने दिखाया स्वैग

सुष्मिता ने इस पार्टी में सिल्वर ब्राउन कांबिनेशन की साड़ी पहनी थी। वहीं, रेनी भी ब्लू कलर की स्टाइलिश साड़ी में खूब जंच रही थीं। मां-बेटी की इस जोड़ी ने शिल्पा शेट्टी की पार्टी में एक से बढ़कर एक पोज दिए। एक्ट्रेस का फैशन सेंस और बेटी के साथ उनकी बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया। कमेंट सेक्शन में उन्होंने सुष्मिता सेन की खूब तारीफ की।

View this post on Instagram

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

एक्ट्रेस की फोटो में एक और बात में यूजर्स का ध्यान खींचा। सुष्मिता ने 18 साल पहले पहनी गई साड़ी को इस पार्टी में रिपीट किया। 

एक लवर्स हैं सुष्मिता और रोहमन

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल की डेटिंग की खबरें 2018 में आई थीं। करीब 3 साल का रिलेशन के बाद 2021 में इनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि रिलेशन टूटने के बाद भी एक्ट्रेस ने उनके साथ दोस्ती का रिश्ता बनाए रखा है।

यह भी पढ़ें: Shilpa Shetty: 'मुझे लगा घर में मैं ही एक्टर हूं', UT 69 को लेकर शिल्पा शेट्टी ने की पति राज कुंद्रा की तारीफ