गोरा बनाने वाली क्रीम को सुशांत सिंह राजपूत की ना
सुशांत सिंह राजपूत की इस साल फिल्म केदारनाथ रिलीज़ होगी जिसके जरिए सैफ़ की बेटी सारा बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने एक गोरा बनाने वाली क्रीम प्रोडक्ट का ब्रांड अंबेसडर बनने से मना कर दिया है। सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी फिल्म केदारनाथ को लेकर व्यस्त हैं।
सुशांत सिंह राजपूत को लेकर ख़बर आ रही है कि, एक प्रसिद्ध गोरा बनाने वाली क्रीम ने ब्रांड एम्बेसेडर बनाने के लिए सुशांत को प्रस्ताव भेजा था, जिसे सुशांत सिंह राजपूत ने मना कर दिया। इस डील के लिए वह कंपनी सुशांत सिंह राजपूत को मुंह मांगी कीमत भी देने को तैयार थी लेकिन सुशांत सिंह राजपूत ने उस डील को भी मना कर दिया। इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि वह इस तरह के प्रचार में विश्वास नहीं रखते। इस बारे में सूत्र बताते हैं, 'सुशांत सिंह राजपूत ने एक आकर्षक गोरा बनाने वाली क्रीम का प्रस्ताव इस कारण ठुकरा दिया क्योंकि वह इस प्रकार की चीजों में बिलकुल भी विश्वास नहीं रखते। उनका मानना है कि वह एक जन प्रतिनिधि हैं। इसके चलते वह इस प्रकार के उत्पादों का प्रचार करते समय ध्यान रखते हैं कि वह किस प्रकार की चीजों का प्रचार कर रहे हैं, क्योंकि उनके प्रसंशक उन्हें उनका आदर्श मानते हैं और वह उनके प्रचार किये हुए वस्तुओं को गंभीरता से लेते होंगे। इसी बात को ध्यान में रखकर उन्होंने इस प्रकार के प्रमोशन के लिए मना कर दिया।
यह भी पढ़ें: पाली हिल पर चढ़ा दत्त के जश्न का सुरूर, साहब भी थे, बीवी भी और गैंग...
सुशांत सिंह राजपूत जल्द फिल्म 'केदारनाथ' में नज़र आएंगे। फिल्म 'केदारनाथ' में सैफ़ अली खान की बेटी सारा अली खान की भी मुख्य भूमिका है।