Move to Jagran APP

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने महानवमी पर शेयर किया ऐसा वीडियो, देखते रह गए लोग

श्वेता रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं। उन्होंने भले ही खुद को इस चकाचौंध भरी मायानगरी से दूर रखा हो लेकिन फैन फॉलोइंग के मामले में वह बॉलीवुड हसीनाओं को बराबर की टक्कर देती हैं। श्वेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

By Jagran NewsEdited By: Priti KushwahaPublished: Tue, 04 Oct 2022 07:13 PM (IST)Updated: Tue, 04 Oct 2022 07:13 PM (IST)
Photo Credit : Sushant Singh Rajput Shweta Singh Kirti Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनको भुला पाना किसी के लिए आसान नहीं है। उनकी यादें हमेशा ही उनके फैंस और परिवार के दिलों में जिंदा रहेंगी। सुशांत की तरह ही उनके परिवार की एक सदस्य अपनी मुस्कान और खूबसूरती के लिए चर्चा में रहती हैं। ये कोई और नहीं एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति हैं। श्वेता ने भले ही फिल्मों में काम ना किया हो लेकिन खूबसूरती और हॉटनेस के मामले में वो बॉलीवुड की हसीनाओं को बराबर की टक्कर देती हैं। इसी बीच श्वेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका लुक देख हर कोई उनकी ब्यूटी की चर्चा कर रहा है। यकीन नहीं हो रहा है तो आप भी देख सकते हैं श्वेता सिंह का ये वीडियो....

loksabha election banner

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Singh Kirti (@shwetasinghkirti)

सुशांत सिंह की बहन का वीडियो हुआ वायरल

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में श्वेता बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का वनपीस ड्रेस कैरी किया है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने गले में हैवी ज्वैलरी कैरी की है। वहीं उनके बाल ओपन हैं और वो डांस करती दिख रही हैं।

नवरात्रि पर लिखा खास कैप्शन

श्वेता सिंह ने इस वीडियो को नवरात्रि के खास दिन पर पोस्ट किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में फेमस सॉन्ग ‘छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाइके...‘ चल रहा है। वहीं इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘पूरे साल का ये वक्त देवी की पूजा अर्चना करने और उन्हें जागृत करने का होता है।हमें सही रास्ते पर ले जाने के लिए माँ से प्रार्थना, हम प्यार और रोशनी फैलाते रहें! हैप्पी महानवमी।‘ इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अब तक इस पर काफी कमेंट्स आ चुके हैं।                                                                              


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.