Move to Jagran APP

Sushant Singh के निधन के करीब एक महीने बाद बहन ने शेयर किया ये अनदेखा वीडियो, देखकर हो जाएंगे भावुक

सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मस्ती करते सुशांत के देखकर आप भावुक हो उठेगें।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 09:24 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 12:06 PM (IST)
Sushant Singh के निधन के करीब एक महीने बाद बहन ने शेयर किया ये अनदेखा वीडियो, देखकर हो जाएंगे भावुक
Sushant Singh के निधन के करीब एक महीने बाद बहन ने शेयर किया ये अनदेखा वीडियो, देखकर हो जाएंगे भावुक

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड दिवंगत एक्टर सुशां​त सिंह राजपूत के निधन के करीब एक महीना होने जा रहा है। इतना समय बीत जाने के बाद भी परिवार और फैंस के लिए उनके निधन पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। निधन के बाद से ही सुशांत की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैंं। जिसे देखकर उनके फैंस भावुक हो रहे हैं। वहीं अब खुद सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने भाई का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मस्ती करते सुशांत के देखकर आप भावुक हो उठेगें।  

loksabha election banner

सुशांत सिंह राजपूत की अमेरिका में रह रही उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में सुशांत वो सभी काम करते दिख रहे हैं, जो करना उन्हें पसंद था। सुशांत का ये 3 मिनट, 25 सेकंड का वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

My best baby in the world...with eyes filled with dreams ❤️

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा, 'सच अ क्यूटी पाई... वर्ल्ड का बेस्ट बेबी, जिसकी आंखों में हमेशा सपने थे। श्चेता के इस कैप्शन से साफ पता चल रहा है कि वह अपने भाई को​ कितना मिस कर रही हैं। इससे पहले भी श्वेता अपने भाई सुशांत को याद करके कई तस्वीरें और पोस्ट शेयर कर चुकी हैं।  

आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था।  

सुशांत सिंह के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे!' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ' और 'छिछोरे' जैसी बड़ी फिल्में की थीं। वहीं उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' इसी महीने 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का ट्रेलर और पहला गाना रिलीज हो चुका है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.