Move to Jagran APP

सुशांत सिंह राजपूत के फेसबुक अकाउंट से बहन ने दी नए साल की शुभकामनाएं, फैंस हुए इमोशनल

नए साल के दिन सुशांत सिंह की बहन ने उनके फेसबुक अकाउंट से शुभकामना संदेश पोस्ट करके उनके फैंस को एक खूबसूरत सरप्राइज दिया है। श्वेता ने फेसबुक पोस्ट में लिखा आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Sun, 02 Jan 2022 08:57 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jan 2022 08:57 AM (IST)
Image Source: SuShant Singh Rajput Social media page

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के डेढ़ साल बाद भी वो फैंस के दिलों में बसते हैं। दशहरा, दिवाली, होली ऐसा कोई मौका नहीं जब उन्हें याद कर लोगों की आंखें नम ना हुईं हों। अब पहली जनवरी को सुशांत के फेसबुक पेज पर न्यू ईयर का बधाई संदेश देख फैंस को झटका सा लगा। हालांकि सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने खुद बताया कि मैसेज उन्होंने ही फेसबुक पर शेयर किया था। सुशांत की तरफ से आई इस न्यू ईयर विश को देश फैंस इमोशनल हो रहे हैं।

loksabha election banner

बहन ने शेयर की पोस्ट

बॉलीवुड सेलेब्स नए साल का जश्न अपने ही तरीके से मनाते हैं। कोई कही और सेलिब्रेट करने जाता है तो कोई सिर्फ सोशल मीडिया पर फैंस को विश कर देता है। ऐसे ही नए साल की सुबह जब फैंस ने अपने चहेते दिवंगत एक्टर के अकाउंट पर शुभकामनाओं भरा संदेश देखा तो चौंक गए। हालांकि वो पोस्ट उनकी बहन ने लिखा था लेकिन इतने से ही दर्शकों के बीच सुशांत की मौजूदगी का अहसास ताजा हो गया। इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस खूब कमेंट करके अपने पसंदीदा एक्टर को याद कर रहे हैं। बहुत से फैंस तो उन्हें याद करके इमोशनल भी हो रहे हैं।

फैंस हुए इमोशनल

नए साल के दिन सुशांत की बहन ने उनके फेसबुक अकाउंट से शुभकामना संदेश पोस्ट करके उनके फैंस को एक खूबसूरत सरप्राइज दिया है। श्वेता ने फेसबुक पोस्ट में लिखा 'आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं'। फैंस ने भी पलटकर उन्हें बेस्ट विशेज दीं। एक यूजर ने लिखा, ' कुछ पलों के लिए तो मेरी धड़कन ही रुक गई थी।' तो वहीं लव यू, मिस यू सुशांत लिखने वाली की एक लंबी लिस्ट है।  

लोगों ने भी किया विश

वैसे ये पहली बार नहीं इससे पहले भी सुशांत सिंह के फेसबुक से फैंस को अपडेट मिले हैं। पिछले साल तो फैंस तब चैंक गए जब उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के फेसबुक अकाउंट पर प्रोफाइल फोटो बदले हुई देखी। हालांकि बाद में पता चला की जो लोग उनके निधन के बाद अकाउंट हैंडल कर रहे हैं, उन्होंने ही ये बदलाव किए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.