सुशांत सिंह राजपूत ने सोशल मीडिया पर रजत कपूर को दिया करारा जवाब
एक्टर रजत कपूर ने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत पर 'एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी' में उनकी परफॉर्मेंस को लेकर तंज कसा था। इसका सुशांत ने करारा जवाब दिया है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)। सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' को बॉक्स ऑफिस पर मिल रही सफलता से काफी खुश हैं। फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। विदेशों में भी फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सुशांत को फिल्म में निभाए गए अपने एम एस धौनी के किरदार के लिए भी काफी सराहना मिल रही है। लेकिन एक्टर रजत कपूर को लगता है कि धौनी, सुशांत से ज्यादा अच्छे दिखते हैं। सुशांत ने रजत को इसका करारा जवाब सोशल मीडिया पर दिया।
हाल ही में सुशांत ने रजत के साथ ट्विटर चैट के दौरान अपने फैन्स के बारे में अपने विचार साझा किए। रजत कपूर ने 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' के रिलीज होने बाद ट्वीट किया, 'धोनी उनका किरदार निभाने वाले एक्टर से कहीं ज्याद अच्छे नजर आते हैं।'
'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' से खुश नहीं हैं डायरेक्टर नीरज पांडे!
जवाब में सुशांत ने ट्वीट किया, 'सर, मैंने फिल्म के लिए काफी मेहनत की थी। मैंने अपने लुक्स और एक्टिंग पर काफी ध्यान दिया था। अगर आपकी इसमें रुचि है, तो फिल्म जरूर देखें।'
इस जवाब के बाद रजत समझ गए कि सुशांत इसका बुरा मान गए हैं। इसलिए उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में सुशांत की तारीफ करनी शुरू कर दी। रजत ने ट्वीट किया, 'मुझे लगता है कि आपने फिल्म में बेहतरीन काम किया है और आपके ढेरों फैन्स हैं। शुभकामनाएं सुशांत।' जवाब में सुशांत ने लिखा, 'मेरे ज्यादा फैन्स नहीं हैं। उन्हें केवल अच्छी फिल्में पसंद हैं। वैसे, 'कपूर एंड सन्स' में आपका काम भी बहुत अच्छा था।'
एमएस धोनी देखने के बाद सुशांत सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड ने किया उन्हें कॉल
बता दें कि 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर अधारित है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सुशांत के अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी, दिशा पटानी, भूमिका चावला और अनुपम खेर ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।