सुशांत सिंह राजपूत ने रिया चक्रवर्ती को बताया 'मेरी जलेबी', तस्वीर शेयर करने के बाद कर दी डिलीट!
Sushant Singh Rajput shares Rhea Chakraborty pics सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती ने ने कभी भी अपने रिश्ते को ऑफिसियल नहीं किया हैंl
नई दिल्ली, जेएनएनl बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत फिल्म इंडस्ट्री में अधिक पसंद किए जाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। सुशांत आखिरी बार नितेश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' में श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा और अन्य के साथ नज़र आए थे। इसके बाद वह बड़े पर्दे से गायब है लेकिन अब वह कुछ समय से एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा में हैं।
खबरों की मानें तो दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल हैं। यह भी कहा जा रहा है कि सुशांत और रिया अपने रिश्ते को मजबूत बनाते जा रहे हैंl इसके अलावा कहा जाता है कि जब भी संभव होता है दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं।
हालांकि दोनों ने कभी इसे ऑफिसियल नहीं किया है लेकिन सुशांत की इंस्टाग्राम कहानी बहुत कुछ कह रही है। उन्होंने रिया की एक तस्वीर शेयर की है और उसे कैप्शन दिया है, 'मेरी जलेबी'। लेकिन इसके बाद उन्होंने इसे डिलीट भी कर दी हैं।
खैर रिया निश्चित तौर पर सुंदर लग रही है और ऐसा लग रहा है कि दोनों इश्क में हैl काम के मोर्चे पर सुशांत जल्द ही संजना संघी के साथ मुकेश छाबड़ा की फिल्म दिल बेचारा में दिखाई देंगे। यह हॉलीवुड फिल्म द फॉल्ट इन आवर स्टार्स की आधिकारिक रीमेक है। सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैंl उनकी पहली फिल्म काय पो छे थीl
इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव भी थेl सुशांत सिंह राजपूत और भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैंl इसके अलावा हाल ही में उनका नाम कृति सनन से भी जुड़ा हुआ थाl हालांकि बाद में दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें आई थींl वहीं रिया चक्रवर्ती भी बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैंl वह अपनी पहचान एक एक्ट्रेस के तौर पर बनाने में सफल रही हैंl अब देखना यह है कि दोनों अपने रिश्ते को कब सार्वजनिक करते हैंl