विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sushant Singh Rajput के डॉग फज का हुआ निधन, भावुक हुए फैंस बोले- स्वर्ग में एक्टर से मिलेगा

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Tue, 17 Jan 2023 01:01 PM (IST)

Sushant Singh Rajput Dog Died सुशांत सिंह राजपूत को ढाई साल हो चुके हैं लेकिन उनके निधन से अब तक ...और पढ़ें

Sushant Singh Rajput Pet Dog Fudge Died Fans Gets Emotional. Photo Credit/File Photo-Twitter
Sushant Singh Rajput Pet Dog Fudge Died Fans Gets Emotional. Photo Credit/File Photo-Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Sushant Singh Rajput Pet Dog Died: सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे ढाई साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन उनके फैंस आज भी हर पल एक्टर को याद करते हुए सोशल मीडिया काफी इमोशनल हो जाते हैं। काय पो छे एक्टर का निधन एक मिस्ट्री बना हुआ है।

हालांकि, इस बीच ही अब एक और दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। सुशांत सिंह राजपूत के सबसे प्रिय डॉग फज का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी सुशांत सिंह की बहन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फैंस को दी, जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के ढाई साल बाद फज की हुई डेथ

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे और अब एक्टर के निधन के ढाई साल बाद ही उनके डॉग की भी डेथ हो गई है। सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो बेहद इमोशनल करने वाली तस्वीरें शेयर की हैं।

पहली तस्वीर में उनके डॉग फज एक्टर पर प्यार लुटा रहे हैं। तो वही दूसरी तस्वीर में प्रियंका भाई सुशांत के पालतू कुत्ते के साथ बैठी हुई हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'एक लंबा समय फज। तुमने अपने दोस्त को स्वर्ग में ज्वाइन कर लिया है। हम भी जल्द ही आएंगे। तब तक के लिए.... ये बेहद ही दिल तोड़ने वाला है।

फैंस हुए इमोशनल बोले-एक्टर से स्वर्ग में मिलेगा

फज के निधन की खबर ने सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को काफी भावुक कर दिया है। उनके फैन ने प्रियंका सिंह के ट्वीट पर री-ट्वीट करते हुए लिखा, 'रेस्ट इन पीस फज। कुछ कहना नहीं चाहता। ये हम सभी के लिए दिल तोड़ने वाली खबर है। लेकिन फज सुशांत सिंह राजपूत का सच्चा दोस्त था'।

दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत ही भारी दिल के साथ मैं ये पढ़ रही हूं। भगवान फज की आत्मा को शान्ति दे। उम्मीद करती हूं कि वह सुशांत से स्वर्ग में मिले'। अन्य यूजर ने लिखा, 'ये हम सभी के लिए दिल तोड़ने वाली खबर है। वह दोनों स्वर्ग में फिर से मिलेंगे'।

कूपर अस्पताल के स्टाफ ने एक्टर के मर्डर का किया था दावा

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद मुंबई के विलेपार्ले में कूपर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम हुआ था। उनका मर्डर हुआ था या उन्होंने आत्महत्या की थी, ये अब एक सवाल बना हुआ है। फिलहाल उनके केस के जांच-पड़ताल अब भी जारी है और कूपर अस्पताल के एक स्टाफ ने ये दावा किया था कि उनका मर्डर हुआ है, जिसके बाद एक बार फिर इस खबर ने जोर पकड़ा था। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ड्रग्स केस मामले में रिया चक्रवर्ती को भी जेल जाना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput's Flat: एक्टर के निधन के ढाई साल बाद ओनर को मिला नया किराएदार, इतना है रेंट

यह भी पढ़ें: Rhea Chakraborty ने नए वर्ष के अवसर पर शेयर की दिलकश तस्वीर, ट्रोल्स ने कहा- जेल जाने का टाइम आ गया