यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sushant Singh Rajput's Flat: एक्टर के निधन के ढाई साल बाद ओनर को मिला नया किराएदार, इतना है रेंट
Sushant Singh Rajputs Flat सुशांत सिंह राजपूत के निधन को ढाई साल हो चुके हैं। एक्टर को उनके बांद्रा के ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Sushant Singh Rajput's Flat: सुशांत सिंह राजपूत का जाना फैंस के लिए एक बहुत बड़ा सदमा था। 14 जून 2020 को काय पोछे एक्टर का निधन हो गया था। पीके एक्टर ने अपने बांद्रा के फ्लैट में अपनी आखिरी सांस ली थी। सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी, या फिर एक्टर का मर्डर हुआ था, ये अब तक एक पहेली ही बना हुआ है। सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा के जिस सी फेसिंग फ्लैट में रहते थे वह फ्लैट ढाई साल से बंद था। उस फ्लैट के ओनर को कोई भी किराएदार नहीं मिल रहा था, लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो फाइनली ढाई साल के इंतजार के बाद अब सुशांत का रेंट फ्लैट किराए पर उठ गया है।
सुशांत सिंह राजपूत देते थे इतना किराया
रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत जिस फ्लैट में रेंट पर रहते थे उसके ओनर एक लम्बे समय से किराएदार की तलाश कर रहे थे, लेकिन एक्टर के निधन के बाद कोई भी उस फ्लैट को लेने के लिए तैयार नहीं था। हालांकि ई-टाइम्स में छपी रिपोर्ट्स की मानें तो अब फाइनली ओनर को अपने इस फ्लैट के लिए किराएदार मिल गया है। फिलहाल उस फ्लैट को लेकर बात चल रही है और जल्द ही नए किराएदार उस फ्लैट में शिफ्ट हो सकते हैं। हालांकि इसकी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। सुशांत सिंह राजपूत जिस फ्लैट में रहते थे उस फ्लैट की कीमत लगभग 5 लाख प्रति महीना थी। एक्टर का बांद्रा में ये सी-फेसिंग फ्लैट बेहद ही खूबसूरत है। इस डुप्लेक्स फ्लैट में चार बेडरूम हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह इस फ्लैट के लिए 4.5 लाख प्रति माह रेंट देते थे।


Photo Credit: Sushant Singh Rajput Fan Club
कूपर अस्पताल के स्टाफ ने किया सुशांत के मर्डर का दावा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत जिस फ्लैट में रहते थे, उस अपार्टमेंट के ओनर विदेश में रहते हैं और एक्टर के निधन के बाद बढ़ते विवाद को देखते हुए ओनर ने अपने फ्लैट को किसी फिल्मी सितारे को ना देने का निर्णय लिया। सुशांत सिंह के निधन के ढाई साल के बाद इस मामले ने एक बार फिर से तूल पकड़ा, जब कूपर अस्पताल के एक स्टाफ ने ये दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनका मर्डर किया गया था। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद परिवार ने एक्टर की मौत का जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती को ठहराया था।
