यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sushant Singh Rajput के मर्डर के दावे की बीच वायरल हुआ पुराना वीडियो, हालत देख फैंस का पसीजा दिल
Sushant Singh Rajput Viral Video सुशांत सिंह राजपूत के निधन के दो साल बाद एक बार फिर से कूपर हॉस्पिटल ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी डेथ एक मिस्ट्री बनी हुई है। पिछले दो साल से ट्विटर पर फैंस एक्टर को जस्टिस दिलाने की लड़ाई लड़ते हुए बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मों को बायकॉट कर रहे हैं। 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह चुके सुशांत सिंह राजपूत के निधन का मामला एक बार फिर तब गरमाया जब कूपर हॉस्पिटल के एक स्टाफ ने ये हिंट दी कि एक्टर ने सुसाइड नहीं किया, बल्कि उनका मर्डर किया गया है। लेकिन इन सबके बीच अब सुशांत सिंह राजपूत का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस का दिल पसीज गया है।
सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर के दावे के बीच वायरल हुआ पुराना वीडियो
सुशांत सिंह राजपूत के निधन का मामला एक बार फिर से उठने के बाद सोशल मीडिया पर शेखर सुमन से लेकर विवेक अग्निहोत्री जैसे कई सितारों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। इस बीच एम एस धोनी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर फैंस की आंखें नम हो गई हैं। इस पुराने वीडियो में कोई सुशांत सिंह राजपूत से बात कर रहा है, जिसमें वह बैठे हुए रिएक्शन दे रहे हैं। इस वीडियो में जो चीज लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा अपनी तरफ खींच रही है, वह है सुशांत सिंह राजपूत की हेल्थ। इस वीडियो में वह थोड़े अस्वस्थ से लग रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो देखकर फैंस का टूटा दिल
इस वीडियो को देखकर उनके फैंस उन्हें नहीं पहचान पा रहे हैं। उनका कहना है कि इस वीडियो में सुशांत काफी बीमार लग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये क्या हालत कर दी टॉपर और टैलेंट माइंडेड और एक अच्छे दिल वाले इंसान की'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमारे सुशांत सिंह राजपूत के साथ ऐसा किसने किया है'। अन्य यूजर ने लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाओ'। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से लोगों के निशाने पर एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती आ गई हैं और यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

.jpg)
परिवार ने लगाया था रिया चक्रवर्ती पर आरोप
14 जून 2020 बॉलीवुड और सुशांत के फैंस के लिए दुःख भरा था। इस दिन एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि उन्होंने सुसाइड किया है, लेकिन सुशांत के परिवार ने एक्टर की मौत का जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती को ठहराया था। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स का मामला भी खुला था, जिसमें ईडी द्वारा पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस मामले में जेल भी जाना पड़ा था।
