विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sushant Singh Rajput के केस की उलझी गुत्थी के बीच रिया चक्रवर्ती ने किया पोस्ट, लिखा- अगली बार तुम..

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 28 Dec 2022 01:52 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 28 Dec 2022 01:53 PM (GMT+05:30)

Sushant Singh Rajput सुशांत सिंह राजपूत के निधन के 2 साल बाद एक बार फिर से उनके केस ने तूल ...और पढ़ें

Rhea Chakraborty Cryptic Post Amid of Sushant Singh Rajput Death Claimed as Murder. Photo Credit/Instagram
Rhea Chakraborty Cryptic Post Amid of Sushant Singh Rajput Death Claimed as Murder. Photo Credit/Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन अब तक फैंस एक्टर को खोने के दर्द से उभर नहीं पाए हैं। ट्विटर पर अब तक उनके चाहने वाले एक्टर को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। 14 जून 2020 को सुशांत ने अंतिम सांस ली थी, लेकिन उनका जाना अब भी सभी के लिए एक पहेली बना हुआ है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा गया था कि एक्टर ने सुसाइड किया है, लेकिन उनके परिवार का कहना है कि उनका मर्डर हुआ था। कुछ दिनों पहले कूपर हॉस्पिटल के एक स्टाफ ने ये हिंट दिया था कि सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ है, जिसके बाद से ही अब सुशांत के निधन का मामला एक बार फिर खुल गया है। सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर के दावे के बीच अब रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है।

सुशांत सिंह राजपूत के उलझे केस के बीच रिया ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

सुशांत सिंह राजपूत के निधन की उलझी हुई गुत्थी के बीच रिया चक्रवर्ती ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने किसी बुक का कोट शेयर किया है जिसमें लिखा है, 'आप आग से गुजरे हो, तूफान से खुद को बचाया है और शैतान के ऊपर जीत हासिल की है, अगर अपनी ताकत पर शक हो, तो अगली बार इन सब बातों को याद रख लेना'। आपको बता दें कि जब साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत का निधन हुआ था, तो एक्टर की बहन श्वेता और पूरे परिवार ने एक्टर की मौत का जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती को ठहराया था।

सुशांत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स मामले में जाना पड़ा था जेल

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा के फ्लैट में मृत पाए गए थे। जिस समय सुशांत के निधन की खबर सामने आई थी, उस दौरान वह और रिया चक्रवर्ती एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि एक्ट्रेस ने उनके बेटे को सुसाइड करने के लिए उकसाया है और उन्होंने उनसे काफी पैसे भी लिए है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स के मामले ने भी काफी जोर पकड़ा था। रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को ईडी ने इस मामले में पूछताछ के लिए भी बुलाया था, जिसके बाद एक्ट्रेस को जेल भी जाना पड़ा था। सुशांत सिंह राजपूत की बरसी पर रिया चक्रवर्ती उनको याद करते हुए अक्सर तस्वीरें शेयर करती हैं।

यह भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput: वो मुझे नहीं छोड़ेंगे... विवेक अग्निहोत्री ने सुशांत की फोटो शेयर कर पूछा- कौन हैं 'वो'?

यह भी पढ़ें: '15 दिनों में सुलझा लेता सुशांत का केस', पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय का आरोप- मुंबई पुलिस ने नहीं किया सहयोग