यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड को लेकर बोलीं कंगना रनोट, '...तो वापस कर दूंगी अपना पद्मश्री'
Sushant Singh Rajput एक्ट्रेस कंगना रनोट ने कहा कि अगर वो अपने बयानों को साबित नहीं कर पाती हैं तो वो अपना पद्मश्री सम्मान वापस कर देंगी।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद नेपोटिज़्म पर बहस जारी है। इस बहस में एक्ट्रेस कंगना रनोट खुलकर सामने आई हैं और उन्होंने कई फिल्म मेकर्स पर आरोप भी लगाए हैं। अब एक्ट्रेस ने कहा है कि अगर वो अपने बयानों को साबित नहीं कर पाती हैं तो वो अपना पद्मश्री सम्मान वापस कर देंगी। नेपोटिज़्म के खिलाफ मोर्चा खोलने वाली कंगना सुशांत केस में मदद करने के लिए भी तैयार हैं।
एक्ट्रेस ने रिपब्लिक टीवी को दिए एक इंटरव्यू में पद्मश्री लौटाने की बात कही। उन्होंने कहा, 'मुंबई पुलिस ने मुझे समन भेजा था और मैं उन्हें कहा भी था कि मैं मनाली में हूं और आप किसी को मेरा बयान दर्ज करने के लिए भेज सकते हैं, लेकिन उसके बाद कुछ जवाब नहीं मिला। मैं आपको बता रही हूं, अगर मैंने कुछ कहा है और उसको मैं साबित नहीं कर सकती और जो सार्वजनिक डोमेन में नहीं है तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी। क्योंकि, फिर मैं इसके लायक ही नहीं हूं।'
View this post on Instagram
कंगना इंटरव्यू में काफी अग्रेसिव नज़र आईं और उन्होंने कई फिल्ममेकर्स पर आरोप भी लगाए। उन्होंने कुछ फिल्मी हस्तियों का सीधे नाम लेते हुए उन्हें सुसाइ़ड गैंग बता दिया। एक्ट्रेस सुशांत के सुसाइड के बाद से काफी अग्रेसिव हैं और लगातार बॉलीवुड के कुछ लोगों पर नेपोटिज्म और फेवेरेटिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगा रही हैं। एक्ट्रेस ने पहले इसे लेकर वीडियो भी जारी किया है और अपनी बात रखी है।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस अभी मनाली में हैं और अपनी फैमिली के साथ बिजी हैं। लॉकडाउन में कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें एक्ट्रेस फैमिली के साथ मस्ती करती नज़र आती हैं। ऐसा नहीं है कि एक्ट्रेस ने पहली बार बॉलीवुड से जुड़े किसी मुद्दे पर बात की है, इससे पहले भी एक्ट्रेस ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की थी, जिसमें एक्ट्रेस पेमेंट से लेकर नेपोटिज़्म आदि शामिल है।
