Rhea Chakraborty के खिलाफ एफआईआर होते ही अंकिता लोखंडे ने शेयर किया पोस्ट, कहा- 'सच की जीत होती है'
सुशांत सिंह राजपूत मामले पर बॉलीवुड के स्टार्स के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। वहीं अब सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। राइजिंग स्टार सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है। एक्टर के निधन के साथ ही इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ गई है। वहीं जिन हालातों में सुशांत की मौत हुई है किसी को इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि उन्होंने खुद सुसाइड किया है। इसी को देखते हुए उनके फैंस अभी तक इस मामले में सीबीआई जांच की मां कर रहे हैं।
वहीं अब सुशांत की मौत के करीब 45 दिनों बाद उनके पिता केके सिंह ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए एफआईआर दर्ज कराई है। ये एफआईआर उन्होंने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज कराई है। इसके बाद से सुशांत सिंह सुसाइड केस ने एक नया ही मोड ले लिया है। वहीं इस मामले पर बॉलीवुड के स्टार्स के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। वहीं अब सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अकिंता ने बड़ी बात लिखी है। उन्होंने लिखा- 'Truth wins...' यानी 'सत्य की जीत होती है।' उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर फैंस के लगातार कमेंट्स भी आ रहे हैं।
अंकिता ने पोस्ट कुछ ही घंटे पहले शेयर पोस्ट किया है। उनका ये पोस्ट सुशांत की मौत की जांच की तरफ इशारा करता है। फैंस का कहना है कि सच ही हमेशा जीतता है। उसकी ही जीत होती है।
आपको बात दें कि अंकिता और सुशांत करीब 6 सालों तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने कई बार सोशल मीडिया पर खुलकर अपने प्यार का इजहार किया था। उनकी जोड़ी फैंस के बीच काफी पंसद की जाती थी। लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से उनका ये रिश्ता टूट गया। उसके बाद सुशांत की लाइफ में रिया चक्रवर्ती की एंट्री हुई।
Photo Credit- Sandeep Singh Instagram