सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद नेटिज़ेंस का करण जौहर और आलिया भट्ट पर फूटा गुस्सा, इतनों ने किया अनफॉलो
Sushant Singh Rajput fans unfollows Karan Johar and Alia Bhatt on instagram सुशांत सिंह राजपूत के फॉलोअर्स की संख्या 9 मिलियन से बढ़कर 11.8 मिलियन हो गई हैं।
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने भाई-भतीजावाद की बहस एक बार फिर छेड़ दी हैंl इसका प्रभाव कई बॉलीवुड कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पड़ा है। करण जौहर और आलिया भट्ट जैसे लोगों की ऑनलाइन लोकप्रियता प्रभावित हुई है। एक न्यूज पोर्टल के अनुसार करण जौहर के इंस्टाग्राम अकाउंट फॉलोअर्स 11 मिलियन से गिरकर 10.8 मिलियन हो गई है।
आलिया भट्ट के भी इंस्टाग्राम फॉलोअर में गिरावट दर्ज की हैंl यह 48.4 से गिरकर 48.3 मिलियन हो गई है। दूसरी तरफ सुशांत सिंह राजपूत के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या बढ़ी है।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फॉलोअर की संख्या 9 मिलियन से बढ़कर 11.8 मिलियन हो गई हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने शोक की लहर पूरे देश में फैला दी है और अभिनेता के प्रशंसक जबरजस्त नाराज है। सुशांत को आखिरी बार नितेश तिवारी की निर्देशित फिल्म 'छिछोरे ’में देखा गया थाl जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। गौरतलब है कि करण जोहर के खिलाफ बिहार में एक केस भी दर्ज किया गया हैंl इसमें उनके अलावा और भी कई निर्माताओं पर केस दर्ज किया गया हैंl
गौरतलब है कि करण जोहर के खिलाफ बिहार में एक केस भी दर्ज किया गया हैंl इसमें उनके अलावा और भी कई निर्माताओं पर केस दर्ज किया गया हैंl कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत से पिछले 7 महीनों में 7 फिल्में छीन ली गई हैंl इसके चलते वह डिप्रेशन का शिकार हो गएl सुशांत सिंह राजपूत एक टैलेंटेड कलाकार थेl वह कई फिल्मों में काम कर चुके हैंl उन्होंने अपने अभिनय का लोहा सभी से मनवाया थाl
इसके बावजूद उन्हें फिल्में नहीं मिलने की बात कही जा रही हैंl सुशांत सिंह राजपूत ने कई कलाकारों के साथ काम किया हैंl वह आमिर खान के साथ फिल्म पीके में भी काम कर चुके हैंl उन्होंने फिल्म एम एस धोनी - द अनटोल्ड स्टोरी में महेंद्र सिंह धोनी की अहम भूमिका निभाई थींl