Sushant Singh Rajput Video:दीपिका पादुकोण ने सुशांत सिंह के Video शेयर करने पर लगाई फोटोग्राफर्स को फटकार
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कई पुरानी वीडियोज लगातार वायरल हो रही हैं। इनमें उनके शूटिंग डांस परफॉर्मेंस और कुछ पर्सनल वीडियोज भी शामिल हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन का 14 जून, 2020 को हुआ। उनके निधन के सदमा उनके परिवार और फैन के लिए काफी गहरा है। सुशांत के निधन के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री मेें भाई-भतीजावाद को लेकर बहस छिड़ गई है। लगातार सुशांत के फैंस एक्टर की मौत के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कई पुरानी वीडियोज लगातार वायरल हो रही हैं।
इन वीडियोज में उनके शूटिंग, डांस परफॉर्मेंस और इनमें उनकी कुछ पर्सनल वीडियोज भी शामिल हैं। लेकिन एक्टर के निधन के बाद इस तरह उनकी पर्सनल वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर करना एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। इस पर उन्होंने अपनी आपत्ति भी जाहिर की है।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड फोटोग्राफर की पोस्ट पर एक कॉमेंट किया, जो कि सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा था। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के शव को अंतिम संस्कार की जगह तक ले जाया जा रहा था। इस पर दीपिका ने पापराजी के एक पोसट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'क्या आपके लिए किसी का वीडियो इस तरह पोस्ट करना सही है। न सिर्फ पोस्ट करना बल्कि उससे पैसे भी कमाना वो भी बिना उस शख्स या उसके परिवार की इजाजत के।'
आपको बता दें कि दीपिका के इस कमेंट से साफ पता चल रहा है कि उन्हें इस तरह से पापाराजी का वीडियो शेयर करना पसंद नहीं आया। वो भी तब जब वह दुनिया में नहीं है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण सुशांत सिंह के निधन से काफी दुखी हैं। उन्होंने सुशांत के निधन के दिन यानी 14 जून को एक पोस्ट अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।
इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर जो खुद इस मानसिक बीमारी से जूझ चुका है, मैं समझा नहीं सकती कि उस तक पहुंचना कितना मुश्किल है। Talk.Communicate.Express.Seek Help. आप तनहा नहीं हैं, याद रखें... हम इसमें एकसाथ हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात, होप है।'