विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sushant Singh Rajput की मौत के बाद क्या रिया चक्रवर्ती यूज कर रही हैं उनका फोन? कंगना रनोट ने दिया सबूत

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Fri, 31 Jul 2020 11:37 AM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2020 12:44 PM (IST)

सुशांत के निधन के बाद कंगना रनोट ने रिया चक्रवर्ती और इंडस्ट्री के कई लोगों पर भी निशाना साधा। वहीं ...और पढ़ें

Sushant Singh Rajput की मौत के बाद क्या रिया चक्रवर्ती यूज कर रही हैं उनका फोन? कंगना रनोट ने दिया सबूत
Sushant Singh Rajput की मौत के बाद क्या रिया चक्रवर्ती यूज कर रही हैं उनका फोन? कंगना रनोट ने दिया सबूत

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस अब तेजी से चर्चा में आता जा रहा है। इस केस की गुत्थी सुलझने के बजाय और उलझ रही है। सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने बेटे के निधन के करीब 45 दिनों बाद एफआईआर दर्ज कराई है। केके सिंह ने ये एफआईआर रिया चक्रवर्ती और उनके परिजन के खिलाफ दर्ज कराई है। उन्होंने अपने एफआईआर में रिया और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सुशांत के निधन के बाद से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट सोशल मीडिया पर लगातार एक्टर को लेकर पोस्ट करती नजर आ रही हैं।उन्होंने रिया चक्रवर्ती और इंडस्ट्री के कई लोगों पर भी निशाना साधा। अब कंगना ने एक और पोस्ट शेयर किया है जो काफी चौंकाने वाला है।

सुशांत सिंह के निधन के बाद कंगना रनोट लगातार सोशल मीडिया पर खुलकर बोल रही हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक और बड़ी बात का खुलासा किया है। दरअसल, एक यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर कर बताया कि सुशांत सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट को फॉलो कर रहे थे। हालांकि, इसमें कोई गलत बात नहीं है, लेकिन ऐसी गतिविधियां सुशांत के निधन के बाद हुईं, जो हर किसी को सोचने पर मजबूर कर सकता है। इसी बात को लेकर कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर बड़ा बयान दिया।

कंगना रनोट की टीम ने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया हैं। उन्होंने उसी यूजर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'अब तो सुशांत के लिए सीबीआई जांच की जरूरत है। रिया के पास सुशांत के सारे गैजेट्स हैं। हो सकता है महेश भट्ट से आदेश आया हो कि आलिया को फॉलो करना है। सुशांत के कितने सारे पोस्ट डिलीट भी किए गए थे।' 

कंगना रनोट का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर लगातर यूजर्स के कमेंट्स भी आ रहे हैं। वहीं, सुशांत के फैंस उनके लिए सीबीआई जांच की मांग भी कर रहे हैं। 

  Photo Credit-  Kangana Ranaut And Riya Chakraborty Instagram