विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sushant Singh Rajput Case: सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को सीबीआई जांच के लिए लिखा पत्र, पढ़ें डिटेल्स

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Wed, 15 Jul 2020 05:11 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jul 2020 09:13 PM (IST)

Sushant Singh Rajput Case 4 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित आवास पर सुसाइड कर ली थी ...और पढ़ें

Sushant Singh Rajput Case: सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को सीबीआई जांच के लिए लिखा पत्र, पढ़ें डिटेल्स
Sushant Singh Rajput Case: सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को सीबीआई जांच के लिए लिखा पत्र, पढ़ें डिटेल्स

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब एक नया मोड़ आ रहा है। अब तक सुशांत के फैंस और कुछ सेलेब्रिटीज़ मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे, मगर अब राजनीतिक हलकों से भी सुशांत के केस की सीबीआई जांच की मांग की जाने लगी है। राज्य सभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने इस मामले को लेकर सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। वहीं, पूर्व सासंद पप्पू यादव ने गृह मंत्री अमित शाह को इस संबंध में एक पत्र लिखा है। 

बॉलीवुड के बड़े नाम कवर-अप चाहते हैं- स्वामी

अभिनेता शेखर सुमन ने इन दोनों पत्रों को अपने ट्विटर एकाउंट से शेयर किया। पहले बात करते हैं सुब्रमण्यम स्वामी के पत्र की। स्वामी ने पीएम को लिखे पत्र में कहा- ''मेरे एसोशिएट इन लॉ ईशकरण भंडारी ने सुशांत सिंह राजपूत की कथित सुसाइड पर कुछ रिसर्च की है।

हालांकि पुलिस एफआईआर दर्ज़ करने के बाद अभी भी मामले की जांच कर रही है, मैंने मुंबई में स्थित अपने सूत्रों से सुना है कि इस मामले में बॉलीवुड के कई बड़े नाम, जिनके दुबई के डॉन से संबंध हैं, इसे पुलिस जांच के ज़रिए कवर-अप करना चाहते हैं, ताकि इसे अपनी मर्ज़ी से की गयी ख़ुदकुशी साबित किया जा सके।

चूंकि महाराष्ट्र सरकार के पास ऐसे कई बड़ी लोगों की राय हैं, जिनसे यह साबित हो जाए कि मिस्टर राजपूत ने ख़ुदकुशी की है। इसलिए जनता के भरोसे के लिए मैं यह मांग करता हूं कि मुंबई पुलिस इसकी निष्पक्ष जांच करे। इसलिए इस देश के मुखिया होने के नाते और मासूम लोगों के लिए आपके झुकाव को देखते हुए, मैं आपसे गुज़ारिश करता हूं कि आप महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को सीधे या राज्यपाल के ज़रिए सीबीआई जांच के लिए सहमत कर सकते हैं।

मुंबई पुलिस पहले ही कोरोना वायरस पैनडेमिक और दूसरे मामलों में व्यस्त है। जनता के भरोसे को बहाल करने के लिए सीबीआई जांच ज़रूरी है।'' इस पत्र के साथ शेखर सुमन ने लिखा- आख़िरकार हम सबको थोड़ा-सा ख़ुश होने का मौक़ा।

पप्पू यादव के पत्र पर अमित शाह का जवाब

वहीं, बिहार के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सीबीआई जांच करवाने की मांग की थी, जिसके जवाब में अमित शाह ने बताया कि उनके पत्र को दूसरे संबंधित विभाग को अग्रसारित कर दिया गया है।

इन दोनों पत्रों को शेयर करने के बाद शेखर सुमन ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में लोगों की प्रतिक्रियाओं के प्रतिनिधत्व को एक शेर के ज़रिए ज़ाहिर किया।  

बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई स्थित आवास पर सुसाइड कर ली थी, जिसके बाद से इस मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की जा रही है। ख़ास बात यह है कि अब तक की पुलिस जांच में किसी तरह की साजिश के संकेत नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मरने की वजह दम घुटना आयी थी। अपराध स्थल का मुआयना करने पर भी पुलिस को ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे किसी षड्यंत्र का संदेह हो। पुलिस को सुशांत सिंह राजपूत के यहां से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ था।