Move to Jagran APP

सुशांत सिंह राजपूत के वकील विकास सिंह ने किया आर्यन खान का समर्थन बोले- 'जब उसके पास कुछ मिला ही नहीं...'

इस कार्रवाई में आर्यन खान समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद कई लोग इस मामले में आर्यन खान का सपोर्ट कर रहे हैं। आर्यन के सपोर्टर्स में अब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह का नाम भी जुड़ गया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Fri, 08 Oct 2021 03:04 PM (IST)Updated: Fri, 08 Oct 2021 03:04 PM (IST)
सुशांत सिंह राजपूत के वकील विकास सिंह ने किया आर्यन खान का समर्थन बोले- 'जब उसके पास कुछ मिला ही नहीं...'
आर्यन खान, विकास सिंह, फोटो साभार: Instagram/Twitter

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के 'बादशाह' शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान कुछ दिन पहले ड्रग्स मामले में NCB के द्वारा पकड़े गए हैं। आर्यन खान कुछ दोस्तों के साथ 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा की ओर जा रही कॉर्डेलिया शिप में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान NCB की टीम को एक टिप मिली और उन्होंने क्रूज पर छापेमार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में आर्यन खान समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद कई लोग इस मामले में आर्यन खान का सपोर्ट कर रहे हैं। आर्यन के सपोर्टर्स में अब दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह का नाम भी जुड़ गया है।

loksabha election banner

दरअसल हाल ही में इस मामले को लेकर वकील विकास सिंह ने NDTV के साथ बातचीत की है। इस बातचीत के दौरान विकास सिंह ने आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर बात की। विकास सिंह ने कहा कि, 'नारकोटिक्स ड्रग्स ऐंड साइकॉट्रॉपिक सब्सटेंस ऐक्ट रिकवरी पर ही आधारित है। अगर रिकवरी नहीं हुई है तो कोई जुर्म नहीं बनता है। उन्होंने कहा कि सजा भी रिकवरी पर निर्भर करती है। कम मात्रा है तो 1 साल, ज्यादा है तो उसी हिसाब से सजा बढ़ेगी लेकिन रिकवरी नहीं है तो कोई सजा नहीं होगी।'

विकास सिंह ने आगे ये भी बताया कि, 'अगर बिना रिकवरी के किसी को गिरफ्तार किया गया है तो यह पूरी तरह से कानून का उल्लंघन है। कोई ड्रग्स ले रहा है तो उसे इस गुनाह का विक्टिम माना जा सकता है न कि गुनहगार। अगर आप ड्रग सप्लाई कर रहे हैं या पेडलिंग कर रहे हैं तो क्राइम बनता है।' बता दें कि विकास सिंह ही सुशांत सिंह राजपूत के परिवार की तरफ से दिवंगत अभिनेता के लिए केस लड़ रहे हैं। वहीं बात करें आर्यन खान के बारे में तो फिलहाल आर्यन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिरासत में हैं। हाल ही में कोविड टेस्ट के बाद आर्यन के साथ ही गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों को मुंबई की आर्थर रोड जेल में ले जाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.