विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जिंदगी का असली पाठ पढ़ाता है Sridevi का कल्ट गाना, सुरेश वाडकर ने दी आवाज; आज भी है सबका फेवरेट

Published: Sat, 08 Aug 2026 06:42 PM (IST)

43 साल पहले आया श्रीदेवी (Sridevi) का ये गाना आज भी लाखों लोगों का फेवरेट बना हुआ है।

43 साल पुराना है ये कल्ट गाना

43 साल पुराना है ये कल्ट गाना

HighLights

  1. 43 साल पुराना है ये कल्ट गाना

  2. श्रीदेवी का गीत आज भी है सदाबहार

  3. सुरेश वाडकर ने घबराते हुए की थी गाने की रिकॉर्डिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में ऐसे कई गाने बने हैं जिन्हें भले ही 4 दशक से ज्यादा हो गए हों लेकिन ये फिर भी सदाबहार बने हुए हैं। खासकर वो गीत जो रोमांटिक नहीं बल्कि जिंदगी के फलसफे सिखाते हों।

एक ऐसा ही गाना है भारतीय सिनेमा की बेहतरीन अदाकार श्रीदेवी (Sridevi) का, जिसके बोल सीधा दिल को छूते हैं और जिंदगी का असली पाठ पढ़ाते हैं।

यह भी पढ़ें- 19 साल बाद Emraan Hashmi के सैड सॉन्ग का बना रीमिक्स, इंटरनेट पर मचाई धूम; रिपीट पर गाना सुन रहे लोग

साउथ के लीजेंडरी म्यूजिशियन ने बनाया था गाना

इस गाने की खास बात ये है कि इसे साउथ के लीजेंडरी म्यूजिशियन इलैयाराजा ने कंपोज किया था और बेहतरीन सिंगर सुरेश वाडकर ने इसे आवाज दी थी। वहीं श्रीदेवी के साथ कमल हासन पर इसे फिल्माया गया था।

sridevi (28)

43 साल बाद भी बना हुआ है सदाबहार

जिस सदाबहार गाने की हम बात कर रहे हैं वह 1083 में रिलजी हुई मशहूर फिल्म 'सदमा' (Sadma) का है, जिसके बोल हैं- ऐ जिंदगी गले लगा ले (Aye Zindagi Gale Laga Le)। इसे दक्षिण भारत के महान संगीतकार इलैयाराजा ने संगीतबद्ध किया था, गीतकार गुलजार ने इसके बोल लिखे थे और सुरेश वाडकर(Suresh Wadkar) ने इसे बहुत भावुक अंदाज में गाया था।

sridevi (26)

घबराहट भरी थी गाने की रिकॉर्डिंग

सुरेश वाडकर ने याद करते हुए बताया था कि गाना रिकॉर्ड करते समय उन्हें बहुत ज्यादा दबाव महसूस हुआ था, क्योंकि म्यूजिक इंडस्ट्री के लगभग 75% बड़े म्यूजिशियन सिर्फ इलैयाराजा (Ilaiyaraaja) को काम करते हुए देखने के लिए स्टूडियो आ गए थे, जिससे वाडकर बहुत घबरा गए थे।

sridevi (25)

कल्ट क्लासिक बनी फिल्म

1983 को रिलीज होने पर 'सदमा' (जिसे बालू महेंद्र ने डायरेक्ट किया था और जो उनकी अपनी ही तमिल फिल्म 'मूंद्रम पिराई' का रीमेक थी) भले ही बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी कमर्शियल हिट नहीं रही, लेकिन समय के साथ इसे 'कल्ट क्लासिक' का दर्जा मिला। लोगों ने कमल हासन और श्रीदेवी की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ की थी।

यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तानी जनरल मेरे गानों पर नाचे...' जब Adnan Sami को बुलाया गया गद्दार, सिंगर ने दिया था करारा जवाब