सनी लियोनी ने शेयर किया 'हेलो जी' का बिहाइंड द सीन, दिख रही एक्ट्रेस और क्रू की मस्ती-देखें वीडियो
सनी लियोनी का नया गाना हैलो जी वायरल हो चुका है। दर्शकों को यह गाना काफी पसंद भी आ रहा है। अब सनी लियोनी ने इस गाने का बिहाइंड द सीन वीडियो भी शेयर किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। सनी लियोनी का नया गाना हैलो जी वायरल हो चुका है। दर्शकों को यह गाना काफी पसंद भी आ रहा है। अब सनी लियोनी ने इस गाने का बिहाइंड द सीन वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि यह गाना कितनी मस्ती में फिल्माया गया है। सेट पर लग ही नहीं रहा है कि कोई काम हो रहा है, सभी क्रू मेंबर सनी के साथ डांस कर रहे हैं और सनी भी इस शूट का पूरा मजा ले रही हैं। इस बीटीएस वीडियो में ढेरों रंग और भव्य सेट सब कुछ नजर आता है। पर सबसे खास है सनी लियोनी की अदा। हैलो जी रागिनी एमएमएस 2 रिटर्न का आइटम सांग है।
एक घंटे में ही सनी लियोनी के बीटीएस वीडियो को 1.40 लाख लोगों ने लाइक कर दिया और इस पर सैकड़ों कमेंट भी आए हैं। इन कमेंट में फैंस सनी लियोनी की तारीफ कर रहे हैं। रागिनी एमएमएस का यह गाना हैलो जी छह दिन पहले ही रिलीज हुआ था। आप यहां यह बीटीएस वीडियो देख सकते हैं।
कनिका कपूर ने दी है आवाज
इस आइटम नंबर को बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर ने आवाज़ दी है। जबकि संगीत मीत ब्रदर्स ने तैयार किया है। हैलो जी गाने की कोरियोग्राफी विष्णु देवा ने की है। यह गाना ऑल्ट बालाजी और ज़ी 5 निर्मित रागिनी एमएमएस रिटर्न्स सीज़न 2 में देखने को मिलेगा। गाने को शेयर करने के साथ सनी ने लिखा था- इस सर्दी आपको लगने वाली है गर्मी। आपको तापमान बढ़ा महसूस होगा, क्योंकि मैं स्टेज पर आग लगाने वाली हूं। क्या आप सुन रहे हैं?