Move to Jagran APP

Sunny Leone ने पति डेनियल वेबर के साथ किया ऐसा मजाक, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने एक फनी वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने पति डेनियल वेबर के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Published: Wed, 06 Oct 2021 04:37 PM (IST)Updated: Wed, 06 Oct 2021 04:37 PM (IST)
Sunny Leone ने पति डेनियल वेबर के साथ किया ऐसा मजाक, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
Sunny Leone prank with husband Daniel Weber. photo source @sunnyleone instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। सनी अक्सर अपने फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने एक फनी वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति डेनियल वेबर के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।

loksabha election banner

इस फनी वीडियो को सनी लियोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में सनी कहती है कि आज वो टेस्ट करने वाली हैं की डेनियल कितने स्ट्रॉग हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि डेनियल के हाथों में रस्सी से पानी की बोतलें बधीं हुई हैं और फिर सनी उनके हाथों पर एक बर्तन रख देती हैं और बर्तन के ऊपर कई किताबें रख देती हैं। अंत में वो किताबों के ऊपर आटा रख देती हैं और फिर कैंची लेकर बोतलों की रस्सी को काट देती हैं। जिससे डेनियल के चेहरा पर आटा लगा जाता है। इस पूरे वाक्य के बाद डेनियल हैरान रह जाते हैं कि ये सब क्या हुआ।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

इस फनी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, बस प्रैंक हो गया। वहीं सोशल मीडिया पर सनी की इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर दोनों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं उन्होंने वर्ल्ड एनीमल डे के मौके पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने एक नेशनल प्रीमियम को लेकर बेहद खुश दिख रही हैं।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही अभिनेत्री विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ‘अनामिका’ में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज को विक्रम भट्ट और कृष्णा भट्ट के लोनरेंडर प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया जा रहा है। ये वेब सीरीज एम एक्स प्लेयर पर रिलीज की जाएगी। इसके अलावा मनोवैज्ञानिक थ्रिलर ‘शेरो’ में नजर आने वाली हैं। साथ ही वो पीरियड ड्राम फिल्म ‘द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’ में अहम रोल प्ले करती दिखाई देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.