यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sunny Leone और Mandana Karimi आईं साथ-साथ, कॉमेडी के साथ बनेगा 'Coca Cola'
फिल्म Coca Cola इसी सप्ताह से नोएडा में शूट होनी शुरू होगी। इस फिल्म को स्टार्ट टू फिनिश एक ही शेड्यूल में शूट किया जाएगा।

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री Sunny Leone और Mandana Karimi जल्द फिल्म Coca Cola में साथ एक्टिंग करती नजर आएंगी। यह एक कॉमेडी फिल्म है और इस फिल्म में इन दोनों के अलावा दक्षिण भारत के सुपरहिट कॉमेडी कलाकार Brahmanandam और Sunil Verma भी साथ काम करते नजर आएंगे।
View this post on Instagram
स्टार्ट टू फिनिश होगी शूट
Sunil Verma जहां 50 तेलुगु फिल्मों में काम कर चुके हैं, वहीं Brahmanandam के नाम सबसे अधिक फिल्में करने का विश्व रिकॉर्ड हैं। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन Prasad Tatikeni करेंगे। वहीं इस फिल्म का निर्माण Mahendra Dhariwal और Paramdeep Sandhu करेंगे। यह फिल्म इसी सप्ताह से नोएडा में शूट होनी शुरू होगी। इस फिल्म को स्टार्ट टू फिनिश एक ही शेड्यूल में शूट किया जाएगा।
View this post on Instagram
कॉमेडी के मास्टर है Brahmanandam और Sunil Verma
इस फिल्म के बारे में बताते हुए निर्माता Mahendra Dhariwal ने कहा,’ हमारे निर्देशक प्रसाद ने दक्षिण में कई फिल्मों का निर्देशन किया है। यह उन्हीं का आइडिया था कि हम Brahmanandam और Sunil Verma को फिल्म में लें। हमें ख़ुशी है कि दक्षिण के दोनों कलाकार इस फिल्म में काम कर रहे हैं। इन दोनों को कॉमेडी का मास्टर माना जाता है और दोनों फिल्म में बहुत वैल्यू ऐड करेंगे।’
यह भी पढ़ें: Aligarh Girl Child Murder: निरहुआ ने की, दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग
सनी लियोनी और मंदना करीमी का होगा हॉट अंदाज
सनी लियोनी और मंदना करीमी का भी इस फिल्म में होना यह दर्शाता है कि इस फिल्म में मनोरंजन के साथ साथ मंदना करीमी और सनी लियोनी के हॉट अंदाज को भी दर्शाया जाएगा। सभी इस फिल्म में काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।