Move to Jagran APP

सनी लियोनी ने पति डेनियल के साथ की जरूरतमंदों की मदद, बांटे खाने के पैकेट

अब हाल ही में सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वैबर ने जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट बांटे हैं। जिसका वीडियो सनी ने खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सनी लियोनी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 08:02 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 08:02 PM (IST)
सनी लियोनी ने पति डेनियल के साथ की जरूरतमंदों की मदद, बांटे खाने के पैकेट
सनी लियोनी, डेनियल वैबर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना काल में सभी लोग जरूरतमंदों की मदद करने में लगे हुए हैं। ऐसे में सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वैबर भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। अब हाल ही में सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वैबर ने जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट बांटे हैं। जिसका वीडियो सनी ने खुद ही सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

loksabha election banner

सनी लियोनी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सनी लियोनी और उनके पति दोनों ही जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट बांट रहे हैं। सनी लियोनी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो एक ट्रक में हैं और कुछ लोगों के साथ बैठकर बच्चों को खाने के पैकेट बांट रही हैं।

तो वहीं उनके पति डेनियल वैबर भी बाहर खड़े होकर लोगों को मैनेज कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, 'फूड ड्राइव। बच्चों को खाना बांटा।' इसके साथ उन्होंने उन एनजीओ को भी मेंशन किया जिनके साथ मिलकर उन्होंने इस नेक काम की शुरुआत की है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

बता दें कि सनी लियोनी ने हाल ही में अपना 40वां जन्मदिन मनाया है। जिसका एक हिडन वीडियो भी उन्होंने हाल ही में शेयर किया है। इस वीडियो में सनी लियोनी काफी फनी अंदाज में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस के सिर पर पीले कलर के बैलून बांधे नजर आ रहे हैं। साथ ही वो मुस्कुराती कुछ बोलती हुई नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘हिडन बर्थडे वीडियो।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो विक्रम भट्ट की वेब सीरीज ‘अनामिका’ में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज को विक्रम भट्ट और कृष्णा भट्ट के लोनरेंडर प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाया जा रहा है। ये वेब सीरीज एम एक्स प्लेयर पर रिलीज की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.