विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर होगा Sunny Deol का धमाका, सिनेमाघरों में तबाही मचाने आ रही नई फिल्म

Published: Mon, 06 Apr 2026 12:57 PM (IST)

धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस पर आंधी के बीच सनी देओल (Sunny Deol) की एक अपकमिंग फिल्म आने वाली है जिसकी तैयारी शुरू हो गई है।

अपकमिंग फिल्म से धमाल मचाएंगे सनी देओल। फोटो क्रेडिट- एक्स

अपकमिंग फिल्म से धमाल मचाएंगे सनी देओल। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉर्डर 2 के बाद सनी देओल (Sunny Deol) फिर से बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार से छा जाने की तैयारी में हैं। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की बॉक्स ऑफिस पर हलचल के बीच सनी ने अपनी एंटीसिपेटेड फिल्म पर काम शुरू कर दिया है।

68 साल के सनी देओल के पास फिल्मों की कमी नहीं है। गदर 2, जाट और बॉर्डर 2 की ताबड़तोड़ सफलता के साथ ही अभिनेता के पास आगामी फिल्मों की एक लंबी लिस्ट है।

अपकमिंग फिल्म के लिए सनी देओल ने कसी कमर

अपनी अपकमिंग फिल्मों में से एक पर सनी देओल (Sunny Deol Upcoming Film) पर काम शुरू कर दिया है। सनी देओल पिछले कुछ समय से अपनी हाई ओक्टेन एक्शन ड्रामा एंटनी (Antony) की शूटिंग में व्यस्त हैं। पहले मुंबई में शूट हुआ और अब फिल्म की शूटिंग गोवा में हो रही है जिसके लिए सनी देओल रवाना भी हो चुके हैं।

Sunny Deol

फाइट सीन शूट करेंगे सनी

मिड-डे के मुताबिक, एंटनी की शूटिंग गोवा में करीब एक महीने तक होने वाली है। गोवा में डायरेक्टर बालाजी गणेश के निर्देशन में बन रही एंटनी का फाइट सीन शूट होना है। फिल्म में समुद्र के किनारे एक फाइट सीन भी शामिल है। फिल्म का ज्यादातर फाइट सीन सनी देओल ही करने वाले हैं।

क्या है एंटनी फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी एक पुलिसवाले की है जो गोवा में एक क्राइम सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने की कोशिश कर रहा है। फिल्म में पुलिस की भूमिका सनी देओल निभा रहे हैं, जबकि खलनायक की भूमिका में विजय वर्मा (Vijay Varma) नजर आएंगे। फिल्म में साउथ एक्ट्रेस ज्योतिका भी अहम भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें- Sunny Deol ने शेयर की 'Ramayana' की पहली झलक, एक्टर का पोस्ट देखकर क्यों टूटा फैंस का दिल?

Sunny Deol

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म

एंटनी के अलावा सनी देओल मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण में हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म दो पार्ट में बन रही है जिसका पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर रिलीज होगा। इसके अलावा सनी देओल के पास लाहौर 1947 और इक्का जैसी फिल्में भी हैं।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Sunny Deol से टकराएंगे इमरान हाशमी, स्वतंत्रता दिवस पर होगा महाक्लैश?