विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sunny Deol ने शेयर की 'Ramayana' की पहली झलक, एक्टर का पोस्ट देखकर क्यों टूटा फैंस का दिल?

Published: Thu, 02 Apr 2026 05:21 PM (IST)

सनी देओल एक बार फिर से 'महाबलि हनुमान' बनकर गदर मचाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में ...और पढ़ें

सनी देओल ने शेयर किया 'रामायण' का टीजर/ फोटो- instagram

सनी देओल ने शेयर किया 'रामायण' का टीजर/ फोटो- instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल (Sunny Deol) जल्द ही नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' में 'महाबली हनुमान' का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर हाल ही में दर्शकों के सामने आया है, जिसने उनकी एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है।

सनी देओल ने भी फिल्म 'रामायण' की पहली झलक अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है और साथ ही दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा है। हालांकि, उनका यह पोस्ट देखने के बाद फैंस का दिल टूट गया है। आइए बताते हैं इसकी वजह।

'हर जनरेशन उनका नाम लेकर बड़ी हुई है'- सनी देओल

सनी देओल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'रामायण' से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पहली झलक शेयर की और कैप्शन में लिखा, "हर जनरेशन उनका नाम लेकर बड़ी हुई है और अब आपको उनके दर्शन भी होंगे। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम। नमित मल्होत्रा की 'रामायण', हमारा सच... हमारा इतिहास।"

यह भी पढ़ें- '7 साल की मेहनत,' Ramayana के टीजर लॉन्च पर इमोशनल हुए डायरेक्टर नितेश तिवारी

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

टीजर में सनी देओल को न देखकर दुखी हुए फैंस

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का टीजर 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर दर्शकों के सामने आया, लेकिन उसमें कहीं भी सनी देओल दिखाई नहीं दिए। सनी देओल फिल्म में 'महाबली हनुमान' का किरदार अदा कर रहे हैं। उन्हें इस रोल में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन टीजर में उनकी एक भी झलक न देखकर वे थोड़े निराश हो गए हैं।

एक यूजर ने लिखा, "पाजी हम तो आपकी एक झलक देखने का इंतजार कर रहे थे।" दूसरे यूजर ने लिखा, "वाओ... टीजर बहुत ही अच्छा था, लेकिन अगर हमें हनुमान जयंती पर 'हनुमान जी' की झलक भी टीजर में मिल जाती तो बहुत ही अच्छा होता।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "हम सभी ने आपको टीजर में बहुत मिस किया... अब आपका लुक देखने का इंतजार नहीं हो रहा है। जय हनुमान।"

sunny deol ramayana

एक और यूजर ने हौसला बढ़ाते हुए लिखा, "भाई आप देख लेना, आपकी 'गदर 2' की तरह 'रामायण' भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएगी।" आपको बता दें कि बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' इस साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'हर कोई मणिरत्नम नहीं...' Ramayana के टीजर रिलीज के बाद फैंस ने की Ponniyin Selvan फिल्मों से इसकी तुलना