विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sunny Deol: करण देओल की रिसेप्शन पार्टी में सनी पाजी ने बेटे संग मचाया गदर, 'निकला गड्डी लेके' पर किया डांस

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 19 Jun 2023 01:40 PM (IST)

Sunny Deol- Karan Deol Dance On Gadar Song बॉलीवुड स्टार सनी देओल के बेटे करण देओल के रिसेप्शन पार्टी का ...और पढ़ें

Sunny Deol- Karan Deol Dance On Gadar Song, Instagram
Sunny Deol- Karan Deol Dance On Gadar Song, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Sunny Deol- Karan Deol Dance On Gadar Song: सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए है। अब पार्टी से सनी पाजी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्टर बेटे संग गदर मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के साथ एक ग्रैंड इवेंट में शादी की। इसके बाद रविवार को देओल परिवार ने बेटे और बहू के लिए मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन रखा। जहां, पूरे बॉलीवुड ने शिरकत की।

बेटे संग सनी देओल ने किया डांस

रिसेप्शन में सनी देओल ने बेटे की शादी की खुशी में करण देओल संग जमकर डांस किया। पार्टी से अब सनी पाजी और करण देओल का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सनी देओल ने करण देओल के साथ अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर के गाने गड्डी लेके निकला पर जबरदस्त डांस किया।

सनी पाजी ने मचाया गदर

सनी देओल और करण देओल के साथ वीडियो में रणवीर सिंह भी मगन होकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इनके अलावा स्टेज पर सोनू निगम गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। रिसेप्शन में चल रही इस मस्ती के बीच रणवीर, सोनू निगम से माइक ले लेते हैं और खुद ही गाने लगते हैं। यहां देखें वीडियो...

View this post on Instagram

A post shared by @varindertchawla

इन सेलेब्स ने की शिरकत

करण देओल और द्रिशा आचार्य की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में बी-टाउन के कई जाने- माने चेहरे नजर आए। पार्टी में सलमान खान, आमिर खान, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, कपिल शर्मा सहित कई सेलेब्स ने स्टाइल में शिरकत की। करण और द्रिशा के रिसेप्शन से कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by @varindertchawla

दीपवीर के वीडियो ने बटोरी चर्चा

वायरल वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के डांस वीडियो ने खींचा, क्योंकि कपल को लेकर पिछले कई दिनों से अनबन की खबरें आ रही थी। हालांकि, पार्टी में रणवीर, दीपिका पर प्यार लुटाते हुए नजर आए।  

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)