विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अरसे बाद एयरपोर्ट पर पत्नी पूजा संग स्पॉट हुए Sunny Deol, फैंस बोले- 'देओल परिवार की महिलाएं...'

Published: Wed, 27 May 2026 08:29 AM (IST)Updated: Wed, 27 May 2026 09:17 AM (IST)

सनी देओल अपनी पत्नी पूजा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। देओल परिवार की महिलाएं आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' (Ramayana) को लेकर सुर्खियों में हैं। नितेश तिवारी द्वारा बनाई गई 'रामायण' में वो भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। उससे पहले एक्टर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए।

देओल परिवार की महिलाएं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा लो रखना पसंद करती हैं और फैमिली फंक्शन के अलावा पब्लिकली कभी स्पॉट नहीं हुईं। लेकिन हाल ही में जो हुआ वो फैंस के लिए भी चौंकाने वाला था।

यह भी पढ़ें- सनी-बॉबी नहीं, Hema Malini लेंगी धर्मेंद्र का पद्म विभूषण पुरस्कार, एक्ट्रेस ने कहा- 'सभी को इस बारे में पता है'

पत्नी संग एयपोर्ट पर दिखे एक्टर

हाल ही में सनी देओल अपनी पत्नी पूजा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए और उन्होंने पैपराजी को साथ में तस्वीर लेने की भी परमिशन दी। दोनों को 26 मई को सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक साथ देखा गया।

Sunny (26)

वीडियो में सनी अपनी कार से उतरते हैं और उनके पीछे पूजा भी थीं। एक्टर तेजी से एयरपोर्ट के एंट्री गेट की ओर जा रहे थे,लेकिन फिर बीच में रुककर उन्होंने पूजा का इंतजार किया। सनी ने ऑलिव ग्रीन शर्ट, ब्लू डेनिम, सफेद स्नीकर्स और काले सनग्लासेस पहने थे। वहीं पूजा ने सफेद शर्ट और काली पैंट में सिंपल लुक अपनाया था।

पैप्स को दी फोटो खींचने की अनुमति

पैपराजी ने सनी के इस जेस्चर की सराहना की कि उन्होंने फोटोग्राफरों को अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें खींचने की अनुमति दी, जो कि उन्होंने पहले शायद ही कभी किया हो। एक फैन ने कहा कि भाभी बहुत सुंदर हैं। दूसरे ने कहा कि दुर्लभ नजारा। कई फैन्स ने पूछा कि कहां जा रहे हैं सनी पाजी। कई फैन्स दोनों को मेड फॉर ईच अदर बता रहे। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

एक ओर जहां देओल परिवार के लड़के इंडस्ट्री में नाम कमा रहे हैं. वहीं घर बहू-बेटियां लाइमलाइट से दूर रहती हैं। बता दें कि सिर्फ पूजा ही नहीं, धर्मेंद्र की पहली पत्नी और सनी देओल की मां प्रकाश कौर भी सालों से कैमरे से दूर रही हैं। सनी की बहनें विजेता देओल और अजिता देओल भी सार्वजनिक जीवन से काफी हद तक दूर रहकर निजी जीवन जीती रही हैं। डेक्कन क्रॉनिकल को दिए एक इंटरव्यू में सनी ने स्पष्ट किया था कि लाइमलाइट से दूर रहना पूरी तरह से महिलाओं की अपनी पसंद है।

यह भी पढ़ें- 'कमी हर पल खलती है', पिता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म सम्मान मिलने पर इमोशनल हुईं Esha Deol