विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सनी-बॉबी नहीं, Hema Malini लेंगी धर्मेंद्र का पद्म विभूषण पुरस्कार, एक्ट्रेस ने कहा- 'सभी को इस बारे में पता है'

Published: Mon, 25 May 2026 03:37 PM (IST)

अभिनेत्री हेमा मालिनी सोमवार को दिल्ली में दिवंगत अभिनेता और अपने पति धर्मेंद्र के पद्म विभूषण पुरस्कार को हासिल करेंगी।

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. धर्मेंद्र को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

  2. मरणोपरांत पद्म विभूषण से होंगे सम्मानित

  3. हेमा मालिनी हासिल करेंगे पुरस्कार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को राजधानी दिल्ली में भारत के सर्वोच्च सम्मान पद्मा पुरस्कार का वितरण किया जाएगा। इस दौरान हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर रहे धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा। धर्मेंद्र के स्थान पर उनके इस अवॉर्ड को एक्टर की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी को दिया जाएगा। 

इस मामले की जानकारी खुद हेमा ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान दी है और बताया है कि सनी देओल और बॉबी देओल की बजाय वह इस पुरस्कार को परिवार की तरफ से हासिल करेंगी। आइए जानते हैं कि हेमा ने और क्या-क्या कहा है। 

हेमा लेंगी धर्मेंद्र का पुरस्कार

हिंदी सिनेमा में 6 दशकों तक बतौर दिग्गज अभिनेता अपनी धाक जमाने और शानदार फिल्मों के जरिए योगदान देने को लेकर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार दिया जा रहा है। इस साल की शुरुआत में भारत सरकार द्वारा 25 मई को पद्म पुरस्कार के विजेताओं का एलान किया गया था, जिसमें धर्मेंद्र का नाम भी शामिल था।

यह भी पढ़ें- Padma Awards 2026: सिनेमा इतिहास के 'ही-मैन' Dharmendra को सर्वोच्च सम्मान, Alka Yagnik और ममूटी को भी उपाधि

hema malini dharmendra (1)

धर्मेंद्र के स्थान पर उनके पद्म विभूषण पुरस्कार को हासिल करने को लेकर हेमा मालिनी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा है- यह मेरे लिए एक भावुक पल है। अहाना मेरे साथ है। ईशा भी आना चाहती थी, लेकिन नहीं आ पाई। पूरा परिवार खुश है। सनी, बॉबी सभी को इस बारे में पता है और यह हम सभी के लिए एक बड़ा पल है।

इस तरह से हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के पद्म अवॉर्ड को रिसीव करने को लेकर खुलकर बात की है। अभिनेत्री के इस बयान ये साफ हो गया है कि धर्मेंद्र के दोनों बेटे सनी देओल और बॉबी देओल इस खास कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।

इन सेलेब्स को भी मिलेगा सम्मान

सिर्फ धर्मेंद्र ही नहीं बल्कि आर माधवन, ममूटी और सिंगर अल्का याग्निक जैसे सिनेमाई हस्तियों को आज दिल्ली में पद्म पुरस्कार की अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया जाएगा।  

यह भी पढ़ें- समंदर और सिनेमा! जब रामानंद सागर ने 'चरस' से बुना था Dharmendra-Hema Malini की मोहब्बत का ताना-बाना