Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kesari Veer Teaser: ‘अहिंसा सबसे बड़ा धर्म...' सूरज पंचोली के नए अवतार को देख फैंस की हुई बोलती बंद

    Updated: Thu, 13 Feb 2025 04:59 PM (IST)

    सूरज पंचोली ने साल 2015 में आई एक्शन-रोमांटिक फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वो कहीं गायब से हो गए। इसके अलावा उनका नाम कई कंट्रोवर्सीज में भी आया। अब एक्टर बहुत जल्द ‘केसरी वीर’ नाम की फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय नजर आएंगे। फिल्म की टीजर रिलीज हो गया है।

    Hero Image
    केसरी वीर का टीजर हुआ रिलीज (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक दिलचस्प ऐतिहासिक ड्रामा के लिए तैयार हो जाइए। सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली और विवेक ओबेरॉय की मच अवेटेड बायोपिक केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इसका टीजर जारी कर दिया है, जिसमें फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प लग रही है। इसके कुछ सीन्स ऐसे हैं जिन्हें देखकर आपकी आंखे खुली की खुली रह जाएंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का टीजर

    पैनोरमा स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, “#केसरीवीर - धरम, आस्था, और #सोमनाथ की पवित्र भूमि की रक्षा का संग्राम #हरहरमहादेव, LegendsOfSomnath #UnsungWarriors। 14 मार्च, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"

    यह भी पढ़ें: Jewel Thief: करीना के मर्डर को छुपाने के बाद सैफ के साथ मिलकर हीरा चुराएंगे Jaideep Ahlawat, पढ़ें कहानी

    क्या है फिल्म की कहानी?

    फिल्म की कहानी हमीरजी गोहिल नाम के एक बहादुर योद्धा की है, जो पवित्र सोमनाथ मंदिर की रक्षा और हिंदू आस्था की रक्षा के लिए तुगलक साम्राज्य की ताकत के खिलाफ खड़े थे। महान संघर्ष के समय पर आधारित, यह फिल्म निश्चित रूप से एक महान व्यक्ति की वीरता, बलिदान और दृढ़ संकल्प की कहानी को स्क्रीन पर दिखाएगी। इन्होंने भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी कनु चौहान ने लिखा है,जबकि इसका निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है। इस फिल्म से अकांक्षा शर्मा डेब्यू कर रही हैं।

    क्या है सूरज पंचोली का किरदार

    करीब 2 मिनट के इस टीजर में पूरी तरह से मारधाड़ दिखाई गई है। सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय के खतरनाक स्टंट और खूनी खेल देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। फिल्म में हमीरजी गोहिल का किरदार सूरज पंचोली ने निभाया है। विवेक ओबेरॉय ने विलेन जफर खान की भूमिका निभाई है, जबकि सुनील शेट्टी वेगदा के किरदार में सूरज पंचोली के साथ धर्म की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ते हुए दिखाई देंगे।

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अन्य कलाकारों की बात करें तो फिल्म में अरुणा ईरानी, बरखा बिष्‍ट, किरण कुमार, भव्‍या गांधी और मीनाक्षी चुग ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सूरज पंचोली लगभग चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। आखिरी बार उन्हें साल 2021 में आई फिल्म ‘टाइम टू डांस’ में दिखा गया था।

    यह भी पढ़ें: Saare Jahan se Accha Teaser: 'हम वो हैं जो होकर भी नहीं हैं...', Pratik Gandhi सुनाएंगे जासूसों की अनसुनी कहानी