Athiya Shetty Love Life: बेटी अथिया शेट्टी की लव लाइफ पर पहली बार सुनील शेट्टी ने दिया ये बयान
सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी की लव लाइफ इस वक्त काफी चर्चा में है। खबरों की मानें तो आथिया टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल को डेट कर रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी की लव लाइफ इस वक्त काफी चर्चा में है। खबरों की मानें तो आथिया, टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल को डेट कर रही हैं। कुछ दिन पहले राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर आथिया के साथ एक फोटो शेयर की थी जिसके बाद से ये चर्चा और तेज़ हो गई कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इसका कोई ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।
वहीं सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने साल 2019 में गर्लफ्रेंड तानिया श्रॉफ संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। बच्चों की लव लाइफ के बारे में सुनील शेट्टी क्या सोचते हैं ये उन्होंने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में बताया है। एक्टर ने कहा, 'मुझे अहान की गर्लफ्रेंड बहुत पसंद है, मैं उससे बहुत प्यार करता हूं। वहीं आथिया की लव लाइफ से भी मुझे और माना शेट्टी को कोई दिक्कत नहीं है। हम आपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं और उनसे भी जिन्हें वो डेट कर रहे हैं'।
आपको बता दें कि केएल राहुल और आथिया के अफेयर की चर्चा लंबे वक्त से है। कुछ दिन पहले राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। उस फोटो में राहुल कान पर फोन लगाए दिख रहे थे वहीं आथिया उनके साथ खड़े होकर हंस रही थी। दोनों की ये फोटो काफी वायरल हुई थी और फैंस को पसंद भी आई थी। फोटो शेयर करने के साथ राहुल ने कैप्शन में लिखा था, 'हैलो... देवी प्रसाद?। इसके बाद फोटो पर सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी ने भी कमेंट किया था।