Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Suniel Shetty Wife Business: सुनील शेट्टी की पत्नी भी हैं बिजनेसपर्सन, जानें- कितना फैला है कारोबार?

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Mon, 24 Aug 2020 07:47 AM (IST)

    Suniel Shetty Wife Business सुनील शेट्टी की पत्नी माना शेट्टी भी सुनील शेट्टी की तरह काफी जानी मानी बिजनेसमैन हैं।

    Suniel Shetty Wife Business: सुनील शेट्टी की पत्नी भी हैं बिजनेसपर्सन, जानें- कितना फैला है कारोबार?

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने कई ऐसी फिल्में की हैं, जो काफी हिट रही हैं। वैसे सुनील शेट्टी ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है, लेकिन वो अपने बिजनेस को लेकर भी काफी लोकप्रिय है। सुनील शेट्टी एक अच्छे एक्टर होने के साथ ही एक अच्छे बिजनेसपर्सन भी है। लेकिन क्या आप जानते हैं सुनील शेट्टी की तरह उनकी पत्नी काफी जानी मानी बिजनेसमैन हैं। सुनील शेट्टी की पत्नी ने काफी निवेश किया हुआ है और कई सेक्टर में उनका व्यापार फैला हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुनील शेट्टी की पत्नी का नाम माना शेट्टी (मोनिषा काद्री) है। खास बात ये है कि माना शेट्टी एक ऐसी शख्सियत हैं, जिन्हें सिर्फ सुनील शेट्टी की वजह से नहीं जाना जाता है, बल्कि उनकी अपनी भी एक पहचान है। माना शेट्टी की अपने पति सुनील शेट्टी से अलग एक पहचान और व्यक्तित्व है। माना अपने परिवार के साथ अच्छे से बिजनेस भी संभालती है। साथ ही माना शेट्टी एक जानी पहचानी सोशल वर्कर भी है।

    Suniel Shetty Birthday: जानें- कितना फैला है सुनील शेट्टी का बिजेनस, करोड़ों में है कमाई

    माना शेट्टी मुंबई में एक लाइफस्टाइल स्टोर आर हाउस का संचालन करती हैं, जो लग्जरी डेकोर और गिफ्ट आइटम में डील करता है। साथ ही वो एस-2 नाम के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट की डायरेक्टर हैं, जो लग्जरी विला बनाने का काम करती है। साथ ही उनका एक क्लोथिंग ब्रांड भी है, जिसका नाम माना एंड इशा है। यह ब्रांड माना अपनी बहन के साथ मिलकर चलाती हैं।

    माना शेट्टी 'सेव द चिल्ड्रेन इंडिया' नाम के एक एनजीओ से भी जुड़ी हुई हैं। फंड जुटाने के लिए समय-समय पर वो 'आराइज़' के नाम से एग्जिबिशन भी लगाती रहती हैं। इसी बात की आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन बताया जाता है कि माना अपने बिजनेस से करोड़ों रुपये की कमाई करती हैं। उन्होंने एक बार मिड डे से कहा था कि एक सेलेब की पत्नी कहलाना मुझे गलत नहीं लगता। लेकिन अच्छा होगा अगर लोग मुझे व्यक्तिय से भी पहचाने। हम सब अपने आप में बहुत काम कर रहे हैं। हम इसे करते हैं, क्योंकि हम इसके बारे में पेशनेट हैं।'