विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar देखकर सुनील शेट्टी को हो रहा है अफसोस, आदित्य धर की वजह से टूट गया ये बड़ा सपना!

Published: Fri, 06 Feb 2026 01:47 PM (IST)

रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म 'धुरंधर' को दर्शकों से लेकर सितारों तक से सराहना मिली। हालांकि, आदित्य धर ...और पढ़ें

'धुरंधर' देखने के बाद सुनील शेट्टी को हुआ इस बात का दुख/ फोटो-  Instagram

'धुरंधर' देखने के बाद सुनील शेट्टी को हुआ इस बात का दुख/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर' की रिलीज को 2 महीने पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी भी हर किसी की जुबान पर इस फिल्म का नाम है। देशभर में अच्छा बिजनेस करने वाली, आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म ने विदेशों में भी अपना दबदबा बनाया है।

एक तरफ जहां हर कोई 'धुरंधर' की तारीफ कर रहा है, वहीं बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली इस मूवी को देखने के बाद सुनील शेट्टी को काफी अफसोस हो रहा है। सुनील शेट्टी ने एक खास बातचीत में बताया कि उन्होंने फिल्म देखने के बाद आदित्य धर को फोन करके क्या कहा।

आदित्य धर की इस फिल्म का हिस्सा थे सुनील शेट्टी

बॉलीवुड के 'अन्ना' सुनील शेट्टी ने हाल ही में 'लहरें रेट्रो' से खास बातचीत करते हुए बताया कि वह आदित्य धर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'द इमोर्टल ऑफ अश्वत्थामा' का हिस्सा थे, लेकिन कई कारणों से मूवी को बंद करना पड़ा। उस मूवी के न बनने का गम 'धुरंधर' देखने के बाद सुनील शेट्टी को सता रहा है।

"मैंने धुरंधर देखी, मुझे बहुत ही ज्यादा पसंद आई। "जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह चाहते थे कि वह ऐसी फिल्म का हिस्सा हों, तो सुनील शेट्टी ने जवाब देते हुए कहा, "मैंने आदित्य को फोन करके बोला, क्योंकि मैं उनकी फिल्म 'अश्वत्थामा' में काम करने वाला था, लेकिन वह शेल्व हो गई। उसमें साइनिंग समेत सबकुछ हो चुका था। जब मैंने 'धुरंधर' देखी, तो मुझे ऐसा लगा कि काश मैं इस फिल्म का हिस्सा होता।"

suniel shetty on dhurandhar  (1)

यह भी पढ़ें- ना पुष्पा, ना Dhurandhar थिएटर में 100 दिन हाउसफुल चली थी 57 साल पहले रिलीज हुई ये फिल्म

अक्षय खन्ना से ज्यादा इस एक्टर का किरदार आया पसंद

सुनील शेट्टी ने आगे बातचीत करते हुए कहा, "सबका अपना नजरिया है फिल्म देखने का। लोगों को अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) का किरदार बहुत पसंद आया, मुझे भी वह बहुत अच्छा लगा, लेकिन मुझे आदित्य धर (का काम) और रणवीर सिंह उससे भी ज्यादा बेहतर लगे।"

Suniel Shetty was supposed to be part of Aditya Dhar's shelved film 'The Immortal Ashwatthama'
by u/Interesting-Take781 in BollyBlindsNGossip

 

आपको बता दें कि जब 'धुरंधर' सिनेमाघरों में आई थी, उस समय लोग अक्षय खन्ना की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे थे। खास तौर पर 'FA9LA' गाने के लिए उन्हें काफी सराहना मिली। लेकिन, जब ये फिल्म ओटीटी पर आई, तो फैंस ने यह माना कि अक्षय खन्ना किसी भी सीन में रणवीर सिंह को ओवरशैडो नहीं कर पाए।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar ने मचाई गल्फ कंट्रीज में तबाही, जहां हुई बैन उन्हीं देशों में Netflix पर रिलीज के बाद बनी नंबर वन