विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar ने मचाई गल्फ कंट्रीज में तबाही, जहां हुई बैन उन्हीं देशों में Netflix पर रिलीज के बाद बनी नंबर वन

Published: Thu, 05 Feb 2026 05:45 PM (IST)

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का तूफान एक बार फिर से तेज हो गया है। नेटफ्लिक्स पर आते ही इस ...और पढ़ें

बैन देशों में ही नंबर 1 बनी 'धुरंधर'/ फोटो- Instagram

बैन देशों में ही नंबर 1 बनी 'धुरंधर'/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. धुरंधर ने ले लिया बैन का बदला

  2. नेटफ्लिक्स पर आते ही गल्फ कंट्रीज में बनी नंबर 1

  3. इन देशों में 'धुरंधर' ने मचा दिया तहलका

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर' (Dhurandhar) को रोकना मुश्किल ही नहीं, अब नामुमकिन हो चुका है। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया और अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के चंद दिन बाद ही OTT पर भी कब्जा जमा चुकी है।

जब 'धुरंधर' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो फिल्म की कहानी की वजह से 6 गल्फ कंट्रीज और पाकिस्तान में इसे तुरंत बैन कर दिया था। नेटफ्लिक्स (Netflix) पर आते ही 'धुरंधर' के बैन का बदला पूरा हो गया है, क्योंकि ये फिल्म उन ही देशों में नंबर 1 बनी है, जहां इसे नहीं रिलीज किया गया था।

मिडिल ईस्ट कंट्रीज में 'धुरंधर' ने लहराया सफलता का परचम

आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ग्लोबली टॉप 10 नॉन इंग्लिश फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के 2 दिन बाद ही पाकिस्तान में ये फिल्म नंबर 1 ट्रेंडिंग पर आ गई थी और पड़ोसी मुल्क के लोगों ने भी इसकी जमकर तारीफ की थी। 

यह भी पढ़ें- Netflix नहीं, इस OTT पर Dhurandhar 2 होगी रिलीज, 150 करोड़ रुपये में पक्की हुई डिजिटल राइट्स की डील

'धुरंधर' जिन गल्फ कंट्रीज में बैन हुई थीं उनमें सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान शामिल है। अब नेटफ्लिक्स पर आने के बाद रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना की फिल्म छह में से चार देशों यानी कि बहरीन, ओमान, कतर और  संयुक्त अरब अमीरात में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। यह धुरंधर 2 के मेकर्स के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

dhurandhar ott release

धुरंधर 2 का दर्शकों को बेसब्री से है इंतजार

बीते साल रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी सफलता हासिल की थी। रणवीर सिंह की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आठ हफ्तों में कुल 893.05 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1054.37 करोड़ तक पहुंच चुका है।

dhurandhar 2 ranveer singh

धुरंधर की ओवरसीज मार्केट में 293.03 करोड़ की कमाई हुई है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 1347.4 करोड़ तक की कमाई की है। कुछ दिनों पहले ही आदित्य धर ने अपनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का टीजर रिलीज किया है, जिसमें 'जसकीरत सिंह रंगी' उर्फ 'हमजा अली मजारी' की कहानी को विस्तार से दिखाया जाएगा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर यश की टॉक्सिक के साथ 19 मार्च 2026 को टक्कर लेगी। 

यह भी पढ़ें- Netflix का नया महाराजा बना 'धुरंधर', Most Views के मामले में इन 7 मूवीज के लिए बन गया काल