विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Netflix नहीं, इस OTT पर Dhurandhar 2 होगी रिलीज, 150 करोड़ रुपये में पक्की हुई डिजिटल राइट्स की डील

Published: Thu, 05 Feb 2026 04:55 PM (IST)

धुरंधर की तरह धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) भी बड़े पर्दे पर आग लगाने की तैयारी में है। फिल्म का धांसू ...और पढ़ें

धुरंधर 2 की ओटीटी डील हुई पक्की। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

धुरंधर 2 की ओटीटी डील हुई पक्की। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर का सीक्वल धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) सिनेमाघरों में रिलीज की तैयारी में है। फिल्म अगले महीने बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

धुरंधर के क्रेज के बाद से ही धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। शुक्र है कि आदित्य धर ने अपनी फिल्म के सीक्वल के लिए सालों इंतजार नहीं करवाया। पहली फिल्म की रिलीज के चार महीने बाद ही दूसरा पार्ट भी आ रहा है।

नेटफ्लिक्स पर नहीं आएगी धुरंधर 2

एक तरफ धुरंधर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पूरी दुनिया में ट्रेंड कर रही है, दूसरी तरफ धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जैसा कि आपको मालूम हो कि सिनेमाघरों के बाद धुरंधर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। मगर आप धुरंधर 2 को नेटफ्लिक्स पर नहीं देख सकेंगे।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

दरअसल, धुरंधर 2 के डिजिटल राइट्स किसी और ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीद लिए हैं। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, धुरंधर 2 की ओटीटी रिलीज मेकर्स ने 150 करोड़ रुपये के करीब में फाइनल की है। जिस प्लेटफॉर्म से यह डील फाइनल की है, वो जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) है। धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रन करने के बाद जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़ें- Ranveer Singh पर भारी पड़ गए 68 साल के Sunny Deol, धुरंधर की कामयाबी भी 'हमजा' को नहीं बना पाई नंबर 1

क्यों नेटफ्लिक्स पर नहीं आ रही धुरंधर 2?

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि नेटफ्लिक्स दोनों पार्ट के डिजिटल राइट्स को 175 करोड़ रुपये में खरीदना चाहता था। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। नेटफ्लिक्स ने करीब 85 करोड़ रुपये में पहली फिल्म के राइट्स खरीदे थे। अब धुरंधर के बज को देखते हुए जियो स्टूडियोज ने मोटी रकम में दूसरे पार्ट के डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं। मेकर्स ने डबल रेट में यानी 150 करोड़ रुपये में सीक्वल के राइट्स बेटे हैं।

ऐसा कहा जा रहा है कि धुरंधर 2 इसी साल मई के महीने में ओटीटी पर आ सकती है। बात करें रिलीज डेट की तो सिनेमाघरों में फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 से डरा Dacoit! Ranveer Singh की फिल्म से क्लैश टालने के लिए पोस्टपोन की गई अदिवी शेष की फिल्म