विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bhairon Singh Rathore के निधन पर दुखी हुए सुनील शेट्टी, बॉर्डर फिल्म में निभाया था उनका किरदार

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Tue, 20 Dec 2022 10:40 AM (IST)

आपको बता दें कि साल 1997 में आई फिल्म बॉर्डर भारत-पाक युद्ध पर आधारित थी। इस फिल्म में बॉलीवुड के ...और पढ़ें

Rest in Power Naik Bhairon Singh Ji. Heartfelt condolences to the family
Rest in Power Naik Bhairon Singh Ji. Heartfelt condolences to the family

नई दिल्ली, जेएनएन। Bhairon Singh Rathore Passes Away: साल 1971 की लड़ाई के नायक भैरों सिंह राठौड़ जिंदगी की जंग हार गए हैं। भैरों ने जोधपुर एम्स अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली हैंं। भैरों को बुखार और सीने में तेज दर्द के कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। भैरो सिंह साल 1987 में बीएसएफ से रिटायर्ड हुए थे। भैरों सिंह ने भारत और पाकिस्तान के युद्ध में हिस्सा लिया था। भैरों सिंह के निधन पर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने वॉर हीरो भैरों सिंह राठौड़ को सोशल मीडिया पोस्ट करके श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि सुनील शेट्टी ने फिल्म 'बॉर्डर' में भैरों का किरदार निभाया था। उनके निधन से एक्टर काफी दुखी हैं।

शौर्यता के लिए सेना मेडल से किया गया था सम्मानित

81 वर्षीय भैरों सिंह राठौर को उनके 1971 के युद्ध में लोंगेवाला पोस्ट पर दिखाई गई शौर्यता के सेना मेडल से सम्मानित किया गया था। उनके निधन की जानकारी सोमवार को BSF के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी गई है। ट्वीट में लिखा था, 'DG BSF एवं अन्य सभी रैंकों ने 1971 के लोंगेवाला युद्ध के सेना मेडल से सम्मानित हीरो भैरों सिंह राठौड़ के निधन पर शोक प्रकट किया।'

सुनील शेट्टी ने भैरों सिंह के निधन पर किया ट्वीट

भैरों सिंह राठौर के निधन पर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी काफी दुखी हैं। सुनील ने BSF ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'रेस्ट इन पावर नायक भैरों सिंह जी। उनके परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदवाएं।' बता दें ​कि भैरों सिंह को न सिर्फ सुनील शेट्टी बल्कि कई अन्य लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

 

'बॉर्डर' में सुनील ने निभाया था भैरों सिंह का रोल

आपको बता दें कि साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' काफी हिट रही रही थी। ये फिल्म भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित थी। इस फिल्म में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने काम किया है। वहीं इस मूवी में सुनील शेट्टी ने देश के वीर योद्धा भैरों सिंह का अहम रोल निभाया है। फिल्म में सुनील के अलावा सनी देओल, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बैरी, पुनीत इस्सर और कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी जैसे कई कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है।