40 करोड़ का तंबाकू ऐड ठुकराने पर Suniel Shetty ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'किसी की हिम्मत नहीं हुई...'
सुनील शेट्टी ने कभी तंबाकू वगैरह का Ad नहीं किया है। वह इस तरह की चीजों को प्रमोट करने से ...और पढ़ें

40 करोड़ का ऐड ठुकराने पर बोले सुनील शेट्टी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मों के अलावा सितारे Ad के जरिए भी खूब नोट छापते हैं। कुछ सितारे तो तंबाकू का भी ऐड करते हैं जिलके लिए उन्हें आलोचना भी सहनी पड़ती है। मगर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) उनमें से नहीं हैं। सुनील शेट्टी ने कभी भी तंबाकू समेत ऐसे Ads नहीं किए जो सेहत के लिए ठीक नहीं हैं।
हाल ही में सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्होंने आखिर क्यों इस तरह के ऐड्स करने से मना किया। साथ ही उन्होंने 40 करोड़ का ऑफर ठुकराने का भी कारण बताया।
तंबाकू के ऐड से इसलिए दूर रहते हैं सुनील शेट्टी
पीपिंग मून के साथ बातचीत में सुनील शेट्टी ने रिवील किया कि वह अपनी हेल्थ की वजह से तंबाकू Ads जैसे ऑफर्स को ठुकराते हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपनी हेल्थ की वजह से ही सब कुछ हूं। यह मेरा शरीर ही है जिसने मुझे फिल्म इंडस्ट्री में मौका दिया। अगर मैं इसकी कद्र नहीं करूंगा तो मैं अपने साथ अन्याय करूंगा। मैं अपने बच्चों के लिए क्या विरासत छोड़ रहा हूं? हो सकता है कि आज मैं सिनेमा या बॉक्स ऑफिस के मामले में उतना पॉपुलर न रहूं लेकिन मुझे आज भी 17 से 20 साल के यंग लोगों से बहुत प्यार और सम्मान मिलता है।"
यह भी पढ़ें- फिल्में फ्लाप होने का मतलब जिंदगी फ्लाप होना नहीं.., Suniel Shetty की जीवन यात्रा बनी जागरण फोरम की प्रेरक चर्चा
सुनील शेट्टी ने ठुकराया 40 करोड़ का ऑफर
बॉर्डर एक्टर सुनील शेट्टी को एक बार 40 करोड़ रुपये का तंबाकू ऐड ऑफर किया गया था लेकिन एक्टर ने इसे करने से इनकार कर दिया था। इस बारे में उन्होंने कहा, "क्या आपको सच में लगता है कि मैं इसके झांसे में आ जाऊंगा? मैं नहीं आऊंगा। हो सकता है मुझे उस पैसे की जरूरत हो, लेकिन मैं ऐसा कुछ भी करने से मना करता हूं जिस पर मुझे विश्वास नहीं है क्योंकि इससे मेरे बच्चों, अहान, अथिया, राहुल और मेरे आस-पास के सभी लोगों की इज्जत खराब होगी। उसके बाद किसी की हिम्मत नहीं हुई कि मुझसे कॉन्टैक्ट करे।"
