विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Border 2 में सनी देओल ने पिता Dharmendra को दिया खास ट्रिब्यूट, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठे थिएटर्स

Published: Sat, 24 Jan 2026 12:07 PM (IST)

'बॉर्डर-2' ने रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है, जिसने पहले दिन 30 करोड़ का कलेक्शन किया। ...और पढ़ें

सनी देओल ने अपने पिता को बॉर्डर 2 में दिया ट्रिब्यूट/ फोटो- Instagram

सनी देओल ने अपने पिता को बॉर्डर 2 में दिया ट्रिब्यूट/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल, वरुण धवन स्टारर फिल्म 'बॉर्डर-2' ने रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर धाक जमा ली है। इस फिल्म ने पहले दिन सिनेमाघरो में 30 करोड़ का बिजनेस करते हुए 'धुरंधर' का ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज सनी देओल ने अपनी इस फिल्म के साथ पिता धर्मेंद्र को याद किया। उन्होंने बॉर्डर 2 में पिता धर्मेंद्र को ऐसे अंदाज में ट्रिब्यूट दिया, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

सनी देओल ने क्रेडिट में लिखवाए ये शब्द

बॉर्डर 2 (Border2) सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो दर्शकों ने सबसे पहले क्रेडिट्स पर ध्यान दिया, जहां एक-एक कर सभी सितारों के नाम आए। इसमें जब सनी देओल का नाम आया, तो उसके आगे (धर्मेंद्र जी का बेटा) लिखा हुआ था। यह ट्रिब्यूट सनी देओल के अपने पिता के लिए प्यार को दर्शाता है और इस खास पेशकश ने फैंस को भावुक कर दिया।

यह भी पढ़ें- Border 2 फिल्म देखने के बाद देशभक्ति का जज्ज्बा, 'भारत माता की जय' नारों के गूंज उठा देहरादून

एक यूजर ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "वाऊ बॉर्डर 2 की टीम ने धर्मेंद्र जी को कितना खास ट्रिब्यूट दिया है। सनी देओल को 'धर्मेंद्र का बेटा' कहकर क्रेडिट सीन में इंट्रोड्यूज किया गया है। कई लोग ये कह रहे हैं कि बेटा ही तो है, इसमें क्या है, लेकिन जिनमें सहानुभूति नाम की चीज है, वह इसके पीछे का इमोशन समझेंगे।"

dharmendra sunny

दूसरे यूजर ने लिखा, "सनी देओल(धर्मेंद्र का बेटा), कितना अच्छा तरीका है ओरिजिनल सुपरस्टार को इंट्रोड्यूज करने का।" कई फैंस सनी देओल को दुनिया का सबसे बेस्ट बेटा बता रहे हैं। 

sunny leaone

बीते साल हुआ था धर्मेंद्र का निधन

धर्मेंद्र का निधन बीते साल 24 नवंबर को हुआ था। अभिनेता कुछ समय से बीमार थे, जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कुछ दिन अस्पताल में रखने के बाद, उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल 'शोले' एक्टर को घर ले आए, जहां डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। दुर्भाग्य से, जन्मदिन से कुछ पहले ही उनका निधन हो गया, जिससे पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सनी, बॉबी देओल के अलावा सलमान खान ने कई बार धर्मेंद्र को याद किया। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की बात करें तो इस मूवी को समीक्षकों और दर्शकों दोनों से ही भरपूर प्यार मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- Border 2 ने पहले ही दिन 'धुरंधर' की तोड़ी कमर, बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे में गूंजी Sunny Deol की दहाड़