विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saif Ali Khan को 'दिल चाहता है' में झन्नाटेदार तमाचा पड़ने की बात सुनकर शर्मिला टैगोर का था ये रिएक्शन, पढ़ें पूरी खबर

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sun, 15 Aug 2021 04:15 PM (IST)

सुचित्रा पिल्लई सैफ अली खान को लड़ाई के बाद चांटा मार देती हैl फिल्म रिलीज होने के बाद जब उनकी ...और पढ़ें

दिल चाहता है फिल्म को रिलीज हुए 20 वर्ष हो गए हैंl
दिल चाहता है फिल्म को रिलीज हुए 20 वर्ष हो गए हैंl

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म 'दिल चाहता है' में सुचित्रा पिल्लई ने छोटी भूमिका निभाई थीl वह फिल्म में सैफ अली खान की गर्लफ्रेंड प्रिया के तौर पर नजर आई थीl फिल्म में एक सीन है, जहां उन्हें सैफ अली खान को चांटा मारना होता हैl अब सुचित्रा पिल्लई ने एक इंटरव्यू में शर्मिला टैगोर के रिएक्शन के बारे में बताया हैl दिल चाहता है फिल्म 2001 में आई थीl इस फिल्म में उन्होंने सैफ अली खान के गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई थीl

सुचित्रा पिल्लई सैफ अली खान को लड़ाई के बाद चांटा मार देती हैl फिल्म रिलीज होने के बाद जब उनकी मुलाकात शर्मिला टैगोर से हुईl तब उन्होंने कहा कि फिल्म में जिस महिला ने सैफ अली खान को चांटा मारा है, वह वही हैl

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suchitra Pillai (@suchipillai)

इस बारे में बताते हुए सुचित्रा पिल्लई कहती है, 'मैंने कहा मैम मुझे आशा है मैं आपको याद रही होउंगीl मैं सुचित्रा हूंl दिल चाहता है में मैंने सैफ अली खान को चांटा मारा हैl इसके बाद शर्मिला ने कहा, हां मुझे याद है और मुझे आशा है कि वह झन्नाटेदार तमाचा रहा होगाl इसके बाद हम दोनों हंसने लगीl' इस सीन के दौरान के वाकए को याद करते हुए सुचित्रा पिल्लई ने कहा, 'सैफ अली खान सीन के दौरान उन्हें प्रोत्साहित कर रहे थेl वह कह रहे थे, 'कम ऑन यार, आप एक अभिनेत्री हैंl मुझे जोरदार तमाचा मारिएl'

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by @sharmilatagoreoffcial

सुचित्रा पिल्लई ने इसके पहले कहा कि उन्हें जब यह पता चला कि वह सैफ अली खान के ऑपोजिट कास्ट की गई है तब वह शॉक रह गई थीl इस बारे में बताते हुए सुचित्रा कहती है, 'मैं फरहान अख्तर के कार्यालय गई थी, हम फिल्म के स्क्रिप्ट को लेकर बात कर रहे थेl इसके बाद उन्होंने कहा अच्छा सैफ अली खान से मिलो, यह आपके साथ काम करने वाले हैंl सैफ अली खान उस समय लोकप्रिय अभिनेता थेl' दिल चाहता है को रिलीज हुए 20 वर्ष हो गए हैंl इस अवसर पर फरहान अख़्तर ने 'जी ले जरा' नामक फिल्म का घोषणा की हैl इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट की अहम भूमिका होगीl यह एक रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म होगी।