27 साल पुरानी फिल्म का सीक्वल लाने की तैयारी में सुभाष घई, यंग एक्टर्स को करेंगे कास्ट?
सुभाष घई अपनी कल्ट फिल्म 'ताल' का सीक्वल बनाने पर विचार कर रहे हैं और उन्होंने दर्शकों से नई या पुरानी कास्ट के बारे में राय मांगी है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इतने सालों बाद भी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की फिल्म ताल कल्ट फिल्मों में गिनी जाती है। सुभाष घई इस फिल्म के निर्देशक थे और सिने प्रेमियों के दिल में इसके लिए खास जगह है।
अब,घई इस लोकप्रिय रोमांटिक फिल्म का सीक्वल बनाने के बारे में सोच रहे हैं। सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने फैंस को इसका हिंट दिया और उनसे एक सवाल भी पूछा।
यह भी पढ़ें- 36 सालों से रिलीज के लिए तरसती रही Shah Rukh Khan की फिल्म, मुहूर्त के बाद हुई थी डिब्बा बंद
सुभाष घई ने लोगों से सवाल पूछा कि क्या उन्हें ताल 2 (Taal 2) एक नई कास्ट के साथ बनानी चाहिए या फिर वो पुरानी कास्ट को ही देखना पसंद करेंगे?
अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में, फिल्म निर्माता ने यह भी बताया कि उन्हें ताल के लिए अब तक की सबसे बड़ी तारीफ क्या मिली थी। उन्होंने बताया कि शिकागो में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान, एक मशहूर हॉलीवुड समीक्षक ने इसे शुद्ध मनोरंजन और मासूमियत कहा था।
View this post on Instagram
घई ने आगे बताया कि समीक्षक फिल्म में ऐश्वर्या के अभिनय, संगीत और नृत्य से विशेष रूप से प्रभावित थे। फिल्म निर्माता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मुझे ताल के लिए सबसे अच्छी तारीफ रोजर एबर्ट से मिली थी, जो हॉलीवुड के जाने-माने फिल्म समीक्षक हैं। उन्होंने यह तारीफ 2005 में शिकागो के एबर्टफेस्ट में मेरी फिल्म ताल की स्क्रीनिंग के दौरान की थी।"
ताल 2 का सीक्वल लाएंगे सुभाष घई?
ताल 2 के बारे में बात करते हुए, घई ने आगे कहा, “क्या आप चाहते हैं कि मैं भारत में किसी अन्य युवा प्रतिभाशाली निर्देशक और नए कलाकारों के साथ ताल 2 का निर्माण करूं?”