विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh संग अनबन, जैकी श्रॉफ खराब और शत्रुघ्न सिन्हा ओवर कॉन्फिडेंट एक्टर, सुभाष घई का स्टार्स पर कटाक्ष

Published: Mon, 05 Aug 2024 03:33 PM (IST)

सुभाष घई हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के शोमैन कहे जाते हैं। अब तक उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में और स्टार्स ...और पढ़ें

सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ और शत्रुघ्न सिन्हा की एक्टिंग स्किल पर किया कमेंट, (X Image)
सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ और शत्रुघ्न सिन्हा की एक्टिंग स्किल पर किया कमेंट, (X Image)

HighLights

  1. सुभाष घई ने किया एक्टर्स पर कमेंट
  2. अनिल कपूर को बताया एक्टर
  3. शाह रुख संग बताई अनबन की बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सुभाष घई ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कुछ बेबाक बयान दिए हैं। उन्होंने जैकी श्रॉफ और शत्रुघ्न सिन्हा के अभिनय कौशल पर टिप्पणियां कीं, जो फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गई हैं।

एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान अपने चैट शो द इनविंसिबल्स सीरीज के सीजन 2 के साथ लौट रहे हैं। शो के आगामी एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया गया है। प्रोमो में अरबाज खान ने सुभाष घई से कई सेलेब्स के बारे में पूछा, जिनमें जैकी श्रॉफ और शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल रहा। इसके अलावा उन्होंने शाह रुख खान और अनिल कपूर को लेकर भी बात की।

जैकी-शत्रुघ्न पर किया कमेंट

सुभाष घई ने कहा, "पांच किस्म के एक्टर होते हैं सर। एक होता है नॉन एक्टर, और एक होता है बुरा एक्टर। खराब अभिनेता जैकी श्रॉफ थे। एक्टर अनिल कपूर हैं... जो ओवर कॉन्फिडेंट एक्टर थे, वो हमेशा शत्रुघ्न सिन्हा थे। शत्रुघ्न की सबसे बड़ी समस्या थी कि वो समय पर कभी नहीं पहुंचते थे।"

यह भी पढ़ें- रोहित शेट्टी की Singham Again में हुई इस दिग्गज एक्टर की एंट्री, फिल्म में बढ़ेगा एंटरटेनमेंट का डोज!

शाह रुख खान संग हुई थी अनबन

सुभाष घई ने शाह रुख खान के साथ अपने 'तू-तू मैं-मैं' के बारे में भी बताया, जिनके साथ उन्होंने 1997 की फिल्म परदेस में काम किया था। सुभाष घई ने कहा, "जैसे मैंने परदेस में शाह रुख के साथ काम किया, उसका और मेरा मनमुटाव चलता रहता था, तू-तू मैं-मैं चलती रहती थी... फिर कर्ज (1980) के बाद मैंने सोचा जितने भी मौजूदा सितारे हैं उनके साथ पिक्चर नहीं बनाऊंगा अगर असली पिक्चर बनानी है तो।"

जैकी और अनिल संग सुभाष की फिल्में

सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर के साथ 1989 की फिल्म राम लखन में काम किया था। दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ, फिल्म निर्माता ने कालीचरण (1976) और विश्वनाथ (1978) जैसी फिल्मों में काम किया।

यह भी पढ़ें- कहां गुम हैं 'किंग अंकल' की मुन्ना? शाह रुख-काजोल के साथ की अब एक्टिंग छोड़ कर रहीं ये काम