विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पैदा नहीं हुए तो क्या हुआ, बन तो सकते हैं Maalik', 'स्त्री 2' के 'बिक्की' अब रौबदार अंदाज में मचाएंगे भौकाल

Published: Sat, 31 Aug 2024 01:23 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2024 01:39 PM (IST)

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर चक्काजाम की हुई ...और पढ़ें

राजकुमार राव स्टारर फिल्म मालिक. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
राजकुमार राव स्टारर फिल्म मालिक. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 'स्त्री 2' से छाए हुए हैं राजकुमार राव
  2. अब मालिक बन दहाड़ने को तैयार एक्टर
  3. राजकुमार राव की अगली फिल्म का एलान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की इस साल की तीसरी फिल्म 'स्त्री 2' टिकट विंडो पर धमाका कर रही है। इसके पहले 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'श्रीकांत' रिलीज हुई, मगर स्त्री 2 के मुकाबले इन फिल्मों को एवरेज रिस्पांस मिला। वहीं, अब एक्टर ने इस साल अपनी चौथी फिल्म की धमाकेदार अंदाज में घोषणा की है।

2024 की फिल्मों से छाए राजकुमार राव

राजकुमार राव बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर में से एक माने जाते हैं। इस साल उनकी जितनी फिल्में रिलीज हुईं, उन सभी में एक्टर के पॉजिटिव कैरेक्टर के अलग-अलग शेड्स देखने को मिले। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में फन लविंग, 'श्रीकांत' में ब्लाइंड पर्सन और अब 'स्त्री 2' में चंदेरी का वह टेलर, जो गांव वालों को सरकटे के आतंक से बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देता है, राजकुमार राव ने इस किरदार को भी बखूबी निभाया है। 

आज एक्टर का बर्थडे है। इस खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म के टाइटल की घोषणा हुई है, जो कि 'मालिक' है। शुक्रवार को फिल्म का पोस्ट शेयर किया गया था, लेकिन टाइटल और लुक नहीं रिवील हुआ था। वहीं, अब एक दमदार डायलॉग के साथ राजकुमार राव ने टाइटल और लुक की घोषणा की है। 

View this post on Instagram

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

इस पोस्ट को शेयर करते हुए राजकुमार ने लिखा, 'मालिक की दुनिया में आपका स्वागत है। शूट शुरू हो चुका है, जल्द ही मुलाकात होगी।' पोस्टर में राजकुमार को जीप पर खड़े होकर हाथों में गन लिए देखा जा सकता है। वह गुस्से भरी नजरों से किसी को घूरते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Stree 2 से पहले 'चूहों' के बीच 'ट्रैप' हुए थे Rajkummar Rao, ये 7 फिल्में नहीं देखने का हो सकता है पछतावा