विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Critics Choice Awards 2023: गोल्डन ग्लोब के बाद RRR का एक और धमाका, इन दो कैटेगरी में मार ली बाजी

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 16 Jan 2023 09:12 AM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2023 09:49 AM (IST)

Critics Choice Awards 2023 एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर दुनियाभर में धूम मचा रही है। इस फिल्म को बेस्ट सॉन्ग ...और पढ़ें

Still Image of Jr. NTR and Ramcharan from RRR
Still Image of Jr. NTR and Ramcharan from RRR

नई दिल्ली, जेएनएन। Critics Choice Awards 2023: एसएस राजामौली की फिल्म 'राइज, रॉर, रिवोल्ट' यानी कि आरआरआर (RRR) का डंका पूरी दुनिया में बजा है। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है, बल्कि अवॉर्ड पर अवॉर्ड भी जीतती जा रही है। बीते दिनों फिल्म को सॉन्ग 'नाटू नाटू' के लिए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला था। अब एक बार फिर 'आरआरआर' ने ग्लोबल लेवल पर भारत का नाम ऊंचा किया है। गोल्डन ग्लोब जीतने के बाद राजामौली की फिल्म को बेस्ट सॉन्ग के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह अवॉर्ड 'नाटू नाटू' गाने के लिए ही दिया गया है। इसी के साथ फिल्म के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड्स के लिए दुनियाभर की कई फिल्मों के बीच मुकाबला हुआ। बेस्ट सॉन्ग के लिए 'आरआरआर' का मुकाबला 'वेयर द क्रॉडैड सिंग', 'गुलीमेरी डेल टोरो पिनोचियो', 'टॉप गन: मेवरिक', 'ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरेवर' और 'व्हाइट नॉइस' के साथ था। इस कैटेगरी में एसएस राजामौली की 'आरआरआर' ने बाजी मार ली।

एक और कैटेगरी में गाड़े झंडे

फिल्म ने एक और कैटेगरी में नाम रोशन किया है। 'आरआरआर' को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए भी क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड मिला है। इस कैटेगरी में राजामौली की फिल्म का मुकाबला 'ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट', 'अर्जेंटीना 1985', 'बार्डो', 'फॉल्स क्रॉनिकल ऑफ ए डैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स', 'क्लोज' और 'डिसीजन' टू लीव  जैसी फिल्मों से हुआ। इन सभी फिल्मों को पीछे छुड़ाते हुए फिल्म आरआरआर ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

ट्रॉफी के साथ राजामौली ने दिया पोज

फिल्म के नाम के आगे दो और अवॉर्ड जुड़ने से एसएस राजामौली की खुशी का ठिकाना नहीं है। क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड के ट्विटर पेज पर राजामौली का अवॉर्ड के साथ पोज देते हुए वीडियो क्लिप शेयर किया गया है। उनके चेहरे पर अवॉर्ड जीतने की खुशी साफ देखी जा सकती है।

एम.एम कीरावनी ने दिया 'नाटू नाटू' का म्यूजिक

दुनियाभर से लोगों को अपनी ताल पर थिरकने के लिए मजबूर करने वाले गाने 'नाटू नाटू' का म्यूजिक एम.एम कीरावनी ने दिया है। वहीं गाने को राहुल सिप्लीगंज ने आवाज दी है। बात अगर फिल्म के कलेक्शन की करें, तो 550 करोड़ के बजट पर बनी 'आरआरआर' ने 1000 करोड़ के पार का बिजनेस किया है। इस रिकॉर्ड के साथ यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगू फिल्म बन गई है।  

यह भी पढ़ें: अब इस बीमारी का शिकार हुईं एक्ट्रेस ममता मोहनदास, सोशल मीडिया पर किया खुलासा

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: फाइनलिस्ट की लिस्ट से बाहर होने के बाद भी अब्दु ने मारी बाजी, पीछे छूटे प्रियंका और शिव