विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KGF की सफलता के बाद 8 करोड़ रुपये फीस लेने पर Srinidhi Shetty ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- पैसों के लिए फिल्में...

Published: Tue, 27 Oct 2026 04:50 PM (IST)

KGF एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी (Srinidhi Shetty) ने फिल्म की सफलता के बाद 8 करोड़ रुपये फीस लेने की अफवाहों पर रिएक्शन दिया है।

श्रीनिधि शेट्टी ने 8 करोड़ फीस की खबरों पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

श्रीनिधि शेट्टी ने 8 करोड़ फीस की खबरों पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. केजीएफ से श्रीनिधि को मिली थी पॉपुलैरिटी

  2. केजीएफ के बाद श्रीनिधि ने बढ़ाई थी फीस

  3. आगामी फिल्म AK47 में नजर आएंगी श्रीनिधि

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ की मशहूर अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी (Srinidhi Shetty) ने साल 2018 में कन्नड़ फिल्म केजीएफ: चैप्टर 1 (KGF: Chapter 1) से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद वह घर-घर में पहचानी जाने लगीं।

केजीएफ की सफलता के बाद श्रीनिधि शेट्टी ने 'हिट: द थर्ड केस' (HIT: The Third Case) , 'कोबरा' और 'तेलुसु कडा' जैसी फिल्मों में राम किया। 8 साल के करियर में उनकी चुनिंदा फिल्में आईं। ऐसे कयास लगाए जाते हैं कि केजीएफ की सफलता के बाद श्रीनिधि ने अपनी फीस 7 से 8 करोड़ रुपये प्रति फिल्म कर दी थी।

क्या केजीएफ के बाद श्रीनिधि ने बढ़ाई फीस?

अब खुद श्रीनिधि शेट्टी ने इन अफवाहों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। स्क्रीन के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा कि पैसा उनके लिए मायने नहीं रखता है। बकौल श्रीनिधि-

KGF फिल्मों (चैप्टर 1 और चैप्टर 2) की सफलता के बाद कहा जा रहा है कि मैं 7 से 8 करोड़ रुपये मांग रही हूं। मैंने अब तक कुछ ही फिल्मों में काम किया है। ऐसे में मैं इतनी बड़ी रकम कैसे मांग सकती हूं? इसलिए, यह सिर्फ एक अफवाह है।

अगर पैसा कमाना ही मेरा एकमात्र लक्ष्य होता तो मैं पिछले कुछ सालों में 30 से 40 फिल्मों में काम कर सकती थी लेकिन मैं सिर्फ पैसों के लिए फिल्में साइन नहीं करती। मैं अच्छी कहानियों और बेहतरीन किरदारों को प्राथमिकता देती हूं।

Srinidhi Shetty

श्रीनिधि शेट्टी की आगामी फिल्म

श्रीनिधि शेट्टी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'आदर्श कुटुंबम हाउस नंबर: 47 - AK47' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म का निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास कर रहे हैं। फिल्म में श्रीनिधि के अलावा लीड रोल में वेंकटेश हैं। वहीं, नारा रोहित, निवेथा पेथुराज और युविना पार्थवी सहायक भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें- ब्लॉकबस्टर KGF 2 के बाद ढाई साल तक Srinidhi Shetty नहीं की कोई भी फिल्म, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

यह भी पढ़ें- 'वो सीन नहीं करूंगा जिसे माता-पिता के साथ...' Toxic के दूसरे टीजर रिलीज के बाद Yash का पुराना बयान वायरल